फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   History-sheeter arrested for bombing toll plaza

Basti News: टोल प्लाजा पर बम विस्फोट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter arrested for bombing toll plaza
बस्ती। शहर कोतवाली पुलिस ने टोल प्लाजा के पास बम विस्फोट करने के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर अतुल पांडेय को रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को मड़वानगर टोल प्लाजा के पास हथियार और लाठी-डंडों से लैस युवकों के एक गिरोह के मौजूद होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने बम विस्फोट कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर तीन युवकों को हाईवे से पकड़ लिया था। पूछताछ में उनसे गिरोह के अन्य गुर्गों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद से ही फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रौता सब्जी मंडी के पास घेराबंदी कर अतुल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed