फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DHO misbehaved with, FIR against four doctors

Basti News: डीएचओ से बदसलूकी, चार डाॅक्टरों पर प्राथमिकी

Mon, 17 Aug 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
DHO misbehaved with, FIR against four doctors
बस्ती। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी (डीएचओ) डॉ. अशोक सिंह से कार्यालय में बदसलूकी, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के आरोप में पुलिस ने चार चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। डीएचओ ने आरोप लगाया है कि चिकित्सकों ने उनका रास्ता रोककर सरकारी कार्य में बाधा डाली।
विज्ञापन

डीएचओ ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त को जिला होम्योपैथिक कार्यालय में चिकित्सकों की बैठक होनी थी। दोपहर करीब दो बजे कार्यालय पहुंचने पर चार चिकित्सक पहले से मौजूद थे। सीएमएस के नहीं पहुंचने के कारण बैठक शुरू नहीं हुई थी। वह बाहर निकलने लगे तो आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और अभद्रता करने लगे। इसके बाद घेरकर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। इस दौरान मोबाइल हाथ से गिरने से उसका कवर टूट गया।
विज्ञापन

डीएचओ ने आरोप लगाया कि चिकित्सक विभागीय कार्य को लेकर उनसे नाराज थे और पूर्व में भी कई मामलों में शिकायत की गई थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में मेरठ से स्थानांतरित होकर बस्ती आए हैं और विभागीय कार्यों में सुधार के लिए सख्ती शुरू की थी। मामले में डॉ. संतोष कुमार दुबे, डॉ. विनोद कुमार मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार यादव और डॉ. आशुतोष गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच उपनिरीक्षक अनिल कुमार गोंड को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed