{"_id":"6a821494a2d6b3d1020b4e9d","slug":"rain-slows-down-ring-road-construction-speeds-up-construction-basti-news-c-207-1-bst1005-164391-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बारिश से धीमा पड़ा रिंग रोड का काम, पक्के निर्माण में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बारिश से धीमा पड़ा रिंग रोड का काम, पक्के निर्माण में तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए निर्माणाधीन रिंग रोड अब आकार लेने लगा है। पहले चरण में 22.5 किलोमीटर लंबी सड़क का इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी 50 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। बारिश के कारण मिट्टी पटाई और रोलर चलाने का काम प्रभावित हो रहा है, लेकिन फ्लाईओवर, अंडरपास, पुल और अन्य पक्के निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
रिंग रोड के लिए शासन ने 1,138 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। मुआवजे और वन विभाग से संबंधित धनराशि इससे अलग है। परियोजना पूरी होने के बाद भारी वाहनों को शहर के भीतर से होकर गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गोरखपुर और अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा, जिससे शहर में जाम का दबाव कम होने की उम्मीद है।
रिंग रोड के पहले चरण में 53 गांवों की 111 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित धनराशि का वितरण किया जा चुका है और करीब 86 प्रतिशत किसानों को मुआवजा मिल चुका है। शेष मुआवजे के लिए शासन से धनराशि मांगी गई है।
विज्ञापन
निर्माण के दौरान 37 छोटे पुलों का काम पूरा हो चुका है, जबकि 40 पुलियों में से 35 का निर्माण पूरा हो गया है। 37 बाक्स कलवर्ट भी बनाए जा चुके हैं। बरवनिया से बक्सर होते हुए कुआनो नदी के पास राजाजोत तक करीब चार किलोमीटर हिस्से में अधिग्रहीत भूमि पर पोकलेन मशीनों से मिट्टी की खोदाई और सड़क की आकार देने का काम चल रहा है।
दसकोलवा, छितही नरसिंह और बायपोखर समेत अन्य गांवों से होते हुए गोरखपुर-लखनऊ हाईवे तक करीब 11 किलोमीटर हिस्से में भी काम चल रहा है। बस्ती-महुली मार्ग पर दसकोलवा, बस्ती-कांटे मार्ग पर बायपोखर और गोरखपुर-लखनऊ हाईवे की क्रासिंग पर फ्लाईओवर या अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है।
-- -- -- -- -- --
चार फ्लाईओवर और एक रेलवे ब्रिज
परियोजना में चार फ्लाईओवर, एक रेलवे ब्रिज और 10 अंडरपास प्रस्तावित हैं। इसके अलावा कुआनो नदी समेत कई स्थानों पर छोटे-बड़े पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। सोनूपार के आगे दसकोलवा पेट्रोल पंप के पास फ्लाईओवर के लिए पाइलिंग के बाद ब्रिज का काम शुरू हो गया है। बेलाड़ी से पिपरा-गौतम मार्ग पर बक्सर और प्रसादपुर गांव के बीच बन रहा फ्लाईओवर अंतिम चरण में है। कुआनो नदी और नगर बाजार की ओर सड़क के लिए मिट्टी पटाई के बाद रोलर चलाया जा रहा है। भदेश्वरनाथ में माइनर ब्रिज का काम लगभग पूरा हो गया है, जबकि नदी तट पर पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। बारिश के बावजूद इन पक्के निर्माण कार्यों को जारी रखा जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -
बारिश में दोबारा करनी पड़ रही मिट्टी की पटाई
बारिश के चलते मिट्टी कार्य सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। पटाई की गई मिट्टी कई जगह खिसक जाने से दोबारा मिट्टी डालनी पड़ रही है। इससे निर्माण की गति धीमी हुई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पक्के निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होने दिए जा रहे हैं और तय समय में परियोजना पूरी करने का प्रयास जारी है। निर्माण पूरा होने के बाद रिंग रोड से 200 से अधिक गांवों को भी बेहतर संपर्क मार्ग मिलेगा। क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने और जमीनों के दाम बढ़ने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, वर्ष के अंत तक कुछ हिस्सों में डामरीकरण शुरू होने की उम्मीद है। संपूर्ण परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
-- -
बोले स्थानीय नागरिक
रिंग रोड से कई गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। जिन किसानों ने कभी नहीं सोचा था कि उनके गांव से होकर हाईवे गुजरेगा, उनकी जमीन अब मुख्य मार्ग से जुड़ रही है। तय समय में काम पूरा होने से शहर के जाम से भी राहत मिलेगी।
-राकेश कुमार पांडेय, बकैनियाद्वीप
-- -
नगर बाजार से गोरखपुर और अयोध्या जाना आसान हो जाएगा। अभी मुख्यालय होकर जाना पड़ता है। रिंग रोड बनने से यह समस्या दूर होगी। निर्माण में आने वाली अड़चनों को दूर कर काम समय से पूरा कराया जाना चाहिए।
-शिवयज्ञ दुबे, नगर बाजार
कोट
इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूरे हो चुके हैं। बारिश के कारण मिट्टी का काम धीमा है, लेकिन पक्के निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। समय पर परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है।
-रोहित श्रीवास्तव, साइट इंजीनियर, रिंग रोड, बस्ती।