{"_id":"69bc5574104f4f43200dbd4d","slug":"holi-special-trains-extended-providing-relief-to-passengers-basti-news-c-207-1-bst1013-155145-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होली स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया गया फेरा, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होली स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया गया फेरा, यात्रियों को राहत
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को राहत देने के लिए दो होली स्पेशल ट्रेनों का फेरा बढ़ा दिया गया है।
सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 मार्च तक किया जाएगा। जबकि गोरखपुर पूर्णिया कोर्ट होली स्पेशल ट्रेन 29 मार्च तक चलेगी। इससे स्थानीय यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली ट्रेन संख्या 0557/05576 सहरसा आनंद विहार टर्मिनल गोरखपुर होली विशेष ट्रेन का संचालन 31 मार्च अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन सहरसा से चलकर गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के रास्ते आनंद विहार तक जाएगी।
वापस में इसी रास्ते से सहरसा को जाएगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। जबकि ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 मार्च तक किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से दो होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन कुछ अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है।
दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 16 घंटे देर से आई
रेलवे समय सारिणी के अनुसार बृहस्पतिवार को जाने वाली बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है, जबकि रामबाग प्रयागराज अयोध्या कैंट होली स्पेशल ट्रेन 7 घंटे, पूणे-गोरखपुर होली स्पेशल 4:30 घंटे, आनंद विहार पूर्णिया कोर्ट होली स्पेशल 5:30 घंटे, बाघ एक्सप्रेस 3:30 घंटे और दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से 16 घंटे की देरी से चल रही है।
इस ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर भर में 334 बजे आने का समय था लेकिन विलंब होने से यह ट्रेन शाम को 5 बजे के बाद बस्ती रेलवे स्टेशन पर आई। ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान रहे।
Trending Videos