सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructors demanded dues for Rani Lakshmi Bai self-defense training

Basti News: अनुदेशकों ने रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का मांगा बकाया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Instructors demanded dues for Rani Lakshmi Bai self-defense training
बीएसए को ज्ञापन देते अनुदेशक स्रोत संगठन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह की अगुवाई में विगत सत्र 2024-25 में ऑफलाइन रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने वाले अनुदेशकों के मानदेय भुगतान को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि पिछले सत्र 2024-25 में बहुत से अनुदेशक साथियों का धन अभाव के कारण रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का मानदेय भुगतान नहीं हो पाया था। इसकी सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से दी गई थी। वर्तमान में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमित सोनी से प्राप्त सूचना के क्रम में बजट उपलब्ध है तथा राज्य परियोजना कार्यालय से मौखिक आदेश के क्रम में भुगतान करने के लिए कहा गया है। बीएसए अनूप कुमार ने आश्वस्त किया कि वह परियोजना से बात कर शीघ्र भुगतान कराने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश मंत्री आनंद विक्रम शाह, जिला मंत्री उमेश यादव, जिला संयोजक शंभूनाथ सिंह, सदर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप त्रिपाठी, सफीर अहमद, पूनम चौधरी, सुभाषचंद्र, अनिल वर्मा, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed