रुधौली। विकास खंड रुधौली के ग्राम सभा भरौली डिहवा से निकले बोल बम कांवड़िया संघ के कांवड़िया रथ का ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। रथ के गांव में पहुंचते ही पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सजी कास मूंज की झोपड़ी आकर्षण का केंद्र रही।
ग्रामीणों एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने शिवभक्त कांवड़ियाें का पुष्पमालाएं पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सुशील शर्मा, शनि, धनंजय, नीरज, हनुमान, राम कुमार, चुरगुन, विजय, राहुल, दुर्गेश, दिलीप आदि मौजूद रहे।