सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Judicial officers inspected the juvenile observation home.

Basti News: न्यायिक अधिकारियों ने बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Judicial officers inspected the juvenile observation home.
विज्ञापन
बस्ती। जिला जज शमशुल हक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार प्रथम एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड राज बाबू, क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर का भी निरीक्षण किया गया। रसोईघर की साफ-सफाई दुरूस्त पाई गई। बच्चों द्वारा बताया गया कि उनको समय से उचित आहार मिल जाता है।
Trending Videos

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक बाल संप्रेषण गृह को निर्देशित किया गया कि वह निरीक्षण के दौरान समिति के निर्देशों का अनुपालन आख्या ससमय प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि समस्त किशोरों का शत-प्रतिशत एडमिशन कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई भी करें, जिससे कि सभी किशोर शिक्षित हो सके। बच्चों की काउंसिलिंग के संबंध में भी अधीक्षक से वार्ता की गयी, तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि बाल संप्रेक्षण गृह में संवासित पुराने बच्चों की काउंसिलिंग हो चुकी है परंतु नए बच्चों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया चल रही है। बच्चों से भी बातचीत की गई तथा उनको पढ़ाई एवं खेल-कूद के लिए जिला जज द्वारा प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed