फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lack of grain and straw in the cowshed, instructions to the BDO-Secretary for improvement

Basti News: गोशाला में दाना-भूसा की कमी, बीडीओ-सचिव को सुधार के निर्देश

Fri, 26 Sep 2025 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 Sep 2025 04:44 AM IST
सार

बस्ती के मसहा ग्राम पंचायत स्थित गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करते समय मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने गोवंश की दुर्दशा और चारे की कमी पाई। उन्होंने गोशाला संचालक को फटकार लगाई तथा सुधार के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Lack of grain and straw in the cowshed, instructions to the BDO-Secretary for improvement
दुबौलिया ब्लॉक के मसहा गो संरक्षण केंद्र में निरीक्षण कर जानकारी लेते सीवीओ डॉ. अरुण कुमार गुप्

विस्तार

बस्ती। गो संरक्षण केंद्र के निरीक्षण में कई गोवंश भूख से तड़पते मिले। केंद्र में गोबर की बदबू और कीचड़ दिखा। गोवंश के खाने के लिए दाना, हरा चारा व भूसा की भी कमी मिली। इसपर सीवीओ ने गोशाला संचालक को डांट लगाई और बीडीओ व सचिव को सुधार के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. अरुण कुमार गुप्ता सुबह 11 बजे अचानक दुबौलिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत मसहा में बने गो संरक्षण केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने पशुओं की संख्या देखी। बताया कि रजिस्टर में 85 पशु दर्ज हैं।
विज्ञापन

उसके अनुसार पशु चारा, दाना की व्यवस्था नहीं थी। इससे वह अवाक रह गए। उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सचिव को फोन कर खरी-खोटी सुनाई। सीवीओ ने कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है। बताया गया कि कुछ विवाद के चलते चारा को लेकर संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवीओ ने कहा कि पशुओं के लिए पर्याप्त चारा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed