सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Listening to the story of Rama purifies one's life.

Basti News: रामकथा के श्रवण से जीवन की होती है शुद्धि

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Listening to the story of Rama purifies one's life.
विज्ञापन
कलवारी। क्षेत्र के अगौना स्थित हठ्ठी माता मंदिर पर आयोजित संगीतमयी रामकथा एवं शतचंडी महायज्ञ के दौरान व्यास पीठ से साध्वी स्तुति ने अमृत वाणी की वर्षा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाषा की शुद्धि व्याकरण से होती है उसी तरह मानव जीवन की शुद्धि रामचरित्र मानस से होती है। जब मनुष्य मानस के सरोवर में गिरता है तो उसका जीवन धन्य हो जाता है। रामकथा ही जीवन मे क्रांति लाकर शुद्ध मानव बनाती है।उन्होंने श्रीराम विवाह का प्रसंग सुनाया। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम में बचपन से ही त्याग की भावना थी। उन्होंने ऋषियों, मुनियों व धर्म की रक्षा के लिए द्वारपाल बनकर यज्ञ की रक्षा किया। जिस यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है और यज्ञादि कर्म से जलवृष्टि होती है। भगवान ने जनकपुर जाकर अहंकार रूपी शिव धनुष का खंडन कर जनक के संताप को दूर कर सीताजी से पारिग्रहण संस्कार का निर्वहन किया। आधार शिला रूपी अहिल्या का उद्धार कर भगवान ने यह संदेश दिया कि जिसे जगत के लोगों ने ठुकराया था उसे जगत पिता ने अपनाया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed