सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Manoj was a BC operator with a grocery businessman, had a transaction dispute with the murder accused.

Basti News: किराना कारोबारी के साथ बीसी संचालक था मनोज, हत्यारोपी से था लेनदेन का विवाद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Manoj was a BC operator with a grocery businessman, had a transaction dispute with the murder accused.
विज्ञापन
बस्ती। मनोज तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। बीकॉम की पढ़ाई करने के बाद नौकरी नहीं मिलने पर उसने व्यवसाय की राह अपनाई। गांव के निकट बुधईपुर चौराहे पर किराना की दुकान खोली थी। धीरे-धीरे दुकान चली मनोज का कारोबार बढ़ता गया। चर्चा है कि वह लोगों को ब्याज पर रुपये देने के साथ बीसी संचालक भी करता था। इससे काफी लोग उनसे जुड़ गए थे और आपस में लोगों का लेनदेन होता रहता था। वह अपने मूल गांव मस्जिदिया के निकट बुधईपुर चौराहे पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगा।
Trending Videos


मनोज की हत्या हो जाने से परिवार बिखर गया है। पत्नी कुमकुम त्रिपाठी के सिर से पति का साया उठ गया तो बेटा शानू और बेटी खुशी अनाथ हो गए हैं। दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पत्नी रोते हुए कहती हैं कि उनके पति दोनों बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर एक अच्छे मुकाम पर स्थापित करने सपना संजोए थे। हत्यारे पल भर में घर की खुशियां छीन ले गए। गांव के लोग इस घटना से काफी आक्रोश में है। हत्यारों को अविलंब पकड़ने के लिए लोग आवाज उठा रहे हैं। पत्नी ने तहरीर देकर बताया कि थाना क्षेत्र के जलेबीगंज के रहने वाले शिवम अग्रहरि से रुपयों के लेनदेन को लेकर उनके पति से विवाद चल रहा था। पति के हत्या में उसकी संलिप्तता है। रात में जब पिकअप पर सवार होकर उनके घर कुछ लोग आए तो स्थिति सामान्य थी। हम लोग पिकअप में सवार लोगों को नहीं पहचान पाए। उनके पति भी बातचीत के बाद राजी खुशी से पिकअप में बैठकर चले गए। आधे घंटे बाद उसने फोन किया तो उन्होंने होटल से खाना खाकर लौटने की बात कही। इसके बाद जब वह नहीं आए तो फिर फोन मिलाया लेकिन तब उनका बंद हो गया। रात में वह नहीं लौटे सुबह शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय हुई पुलिस
घटना के बाद मृतक के परिजनों से मिले सुराग के आधार पर पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर एसओजी प्रभारी विकास यादव, स्वाट टीम सहित कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दी गई है। पुलिस ने हत्यारोपी शिवम की तलाश तेज कर दी है। खबर है कि उसके परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उसका लोकेशन उत्तराखंड में मिलने का संकेत मिले हैं। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से शिवम फरार हो गया है।
-------
दिन में हुई थी प्लानिंग रात में घटना को दिया अंजाम
पुलिस की जांच में यह पता चल गया हैं कि हत्यारोपी दिन में ही मनोज को मौत के घाट उतारने की योजना तैयार कर ली थी। इसीलिए रात में पिकअप से घर पहुंचकर मनोज को साथ लेते आए। इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या की गई और शव को सूनसान क्षेत्र में करचोलिया गांव के पास फेंक दिया गया। सुबह लावारिश हालत में शव मिलने के बाद पुलिस को चार घंटे तक शिनाख्त कराने के लिए माथापच्ची करनी पड़ी। पुलिस की टीमें पिकअप में सवार लोगों को पकड़ने के लिए आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं।
-------------------
कोट
हत्यारोपियों को पकड़ने के लिये कई पुलिस की टीमें लगाई गई है। हत्या में पांच से छह लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। बहुत जल्द आरोपी गिरफ्त में आ जाएंगे।
संजय सिंह, सीओ कलवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed