{"_id":"69c043c445b69547ee054aa1","slug":"manorama-became-clearly-visible-from-jhunginath-to-pandulghat-basti-news-c-207-1-bst1001-155339-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झुंगीनाथ से पंडूलघाट तक साफ दिखने लगी मनोरमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झुंगीनाथ से पंडूलघाट तक साफ दिखने लगी मनोरमा
विज्ञापन
मनोरमा की सफाई के बाद नागरिकों को मिठाई खिलाते भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के झुंगीनाथ शिवमंदिर से पंडूल घाट तक मनोरमा का सफाई अभियान रविवार को पूरा हुआ। भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रमणि पांडेय उर्फ सुदामा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने मनोरमा नदी की सफाई की। इतने हिस्से में नदी का पानी स्वच्छ होने पर भाजपा नेता ने सफाई में सहयोग करने वाले सफाई कर्मचारी एवं क्षेत्रीय नागरिकों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक चले इस अभियान के उपरांत झुंगीनाथ से पंडूलघाट तक नदी साफ दिखने लगी है। पांच दिनों तक लगातार चले श्रमदान का परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। पंडूलघाट में मनोरमा का जल अब साफ एवं चमकता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों में उत्साह और विश्वास दोनों बढ़ा है। यह प्रयास केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि जनभावना से जुड़ चुका है। उन्होंने मिठाई खिलाकर आभार क्षेत्रीय लोगों का आभार व्यक्त किया।
प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा कि बार-बार आश्वासन के बावजूद अभी तक प्रशासन द्वारा मनोरमा की सफाई के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि रामनवमी तक प्रशासन को अंतिम समय दिया जा रहा है। इस अवधि में सफाई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो आगामी सात अप्रैल को डीएम कार्यालय पर व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर विनोद चौधरी, सुनील सिंह, धनंजय सिंह, नीलेश सिंह, अशोक मिश्र, अनिल तिवारी, प्रेम त्रिपाठी, गौरीशंकर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos