{"_id":"69c2eefff0d70cba5c035dc3","slug":"diesel-petrol-crisis-deepensmany-pumps-dry-in-rural-areas-basti-news-c-207-1-bst1006-155462-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीजल-पेट्रोल का संकट गहराया...ग्रामीण क्षेत्रों में कई पंप ड्राई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीजल-पेट्रोल का संकट गहराया...ग्रामीण क्षेत्रों में कई पंप ड्राई
विज्ञापन
बभनान में ड्राई पड़ा पेट्रोल पंप। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
बस्ती। इस्राइल- ईरान युद्ध के चलते डीजल-पेट्रोल का भी संकट गहराने लगा है। बताया जा रहा है कि खपत कम करने के लिए कंपनियों ने आपूर्ति का ट्रेंड बदल दिया है। ज्यादा चलने वाले पेट्रोल पंपों पर ही नियमित रूप से तेल और डीजल की आपूर्ति की जा रही है। कम खपत वाले ग्रामीण क्षेत्र के पंपों पर आपूर्ति में कमी हो गई है।
पेट्रोल पंप के संचालकों का कहना हैं कि विभिन्न तेल कंपनियों की ओर से क्रेडिट व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब क्रेडिट की धनराशि पर डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसके लिए एडवांस भुगतान करना पड़ रहा है। इसके बाद ग्रामीण अंचल के पंपों पर ऑर्डर के चार से पांच दिन बाद आपूर्ति की जा रही है।
जिससे कम पूंजी वाले कई पंप ड्राई पड़ जा रहे हैं। जिले के बस्ती-महुली मार्ग पर जेल रोड, मिश्रौलिया, बनकटी, मुंडेरवा, रुधौली, बभनान क्षेत्र के दो दर्जन पंप कई दिनों से बंद चल रहे हैं।
इन पंपों पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने का पोस्टर भी चिपका दिया गया। ग्राहक पंप पर पहुंचने के बाद लौट जा रहे हैं। अंदरखाने से मिली खबर के अनुसार कंपनियों के अधिकारी पंप संचालकों से पेट्रोल-डीजल उपलब्ध न होने की नोटिस लगाने से मना भी कर रहे हैं। यदि किसी पंप पर ड्राई होने के दौरान इस तरह नोटिस चस्पा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।
Trending Videos