सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gas shortage: Restaurant business suffers

गैस की किल्लत : रेस्त्रां के कारोबार का जायका बिगड़ा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gas shortage: Restaurant business suffers
गांधीनगर मार्ग पर बंद पड़ा रेस्टोरेंट। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। काॅमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति 20 दिन से ठप हाेने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट का कारोबार अब चौपट होने लगा है। शहरी क्षेत्र के सघन आबादी में बने लग्जरी होटल और रेस्टोरेंट तो बंद होने के कगार पर है। कुछ होटलाें में रेस्टोरेंट का काम बंद हो गया है। यहां ठहरने वाले लोग बाहर जाकर नास्ता-खाना खा रहे हैं। कई ढाबों पर भट्ठी पर खाना पकाया जा रहा है, हालांकि वैरायटी में कमी आई है।
Trending Videos

हाईवे पर संचालित एक होटल के मालिक सुजीत बताते हैं कि उनके यहां एक सप्ताह से भट्ठियों पर ग्राहकों के लिए भोजन, नाश्ता आदि तैयार किया जा रहा है। इसमें समय ज्यादा लग रहा है। कुछ फास्टफूड एवं फ्राइड वेज और नाॅनवेज के आइटम बनाना बंद करना पड़ा है। क्योंकि भट्ठी पर पनीर टिक्का, चिकन फ्राई, चिल्ली आइटम समेत कई व्यंजन नहीं तैयार हो पा रहे हैं। ऐसे में आर्डर लेने से मना करने पर ग्राहक टूट रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग तो बिल्कुल बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फूड सप्लाई कंपनियों के डिलीवरी ब्वॉय भी परेशान हैं। कैरियर का काम करने वाले रमेश कुमार बताते हैं कि भोजन, नाश्ता के ऑनलाइन ऑर्डर कैंसिल कर दिए जा रहे हैं। क्योंकि फूड कंपनियों का जिन होटलों से सेटिंग था अब वहां समय से ऑर्डर नहीं मिल पा रहा है। पहले रोजाना की दिहाड़ी 800 से एक हजार तक बनती रही। अब 400 से 500 रुपये भी नहीं कमा पा रहे हैं। फूड वैन का कारोबार तो एकदम ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed