सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traffic remained normal during the day, with diversions on the highway starting at 6 p.m.

Basti News: दिन में सामान्य रही आवाजाही, शाम छह बजे से हुआ हाईवे पर डायवर्जन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Traffic remained normal during the day, with diversions on the highway starting at 6 p.m.
मंगलवार की देर शाम घघौआ के पास हाईवे पर बैरिकेडिंग करती पुलिस। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार की शाम छह बजे बस्ती-अयोध्या हाईवे पर डायवर्जन लागू कर दिया गया। मगर स्थिति सामान्य होने के कारण गोरखपुर और खलीलाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को फोरलेन पर चलने की छूट दी गई।
Trending Videos

यातायात पुलिस का कहना है कि गोरखपुर व खलीलाबाद में भारी वाहनों को अभी फिलहाल नहीं रोका जा रहा है। हाईवे पर जाम न लगने पाए इसलिए, बस्ती से भी इन वाहनों को आगे अयोध्या की तरफ जाने दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, गोरखपुर और खलीलाबाद व मेंहदावल की ओर आने वाले ट्रक, ट्रेलर पॉलिटेक्निक और सिद्धार्थनगर एवं डुमरियगंज-उतरौला की ओर से आने वाले भारी वाहन फुटहिया चौराहे से डायवर्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन वाहनों के लिए रूट डायवर्जन अनुकूल नहीं है, वह सड़क के किनारे खड़े कर दिए गए हैं। वहीं, प्रशासन ने टांडा पुल चालू न होने के चलते सूझबूझ दिखाते हुए जो वाहन गोरखपुर, खलीलाबाद की ओर से आ गए थे, उन्हें क्रमवार पास कराया गया, ताकि जाम की स्थिति न बनने पाए।
एएसपी श्यामकांत का कहना है कि रामनवमी पर अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रशासनिक तालमेल कर हाईवे पर आवागमन को नियंत्रित करने में कर्मी लगे हैं। मंगलवार की शाम छह बजे से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दिया गया है। जिले में दो जगहों पर हाईवे पर बैरिकेडिंग की गई है।
बताया गया कि पॉलिटेक्निक चौराहे के पास गोरखपुर-लखनऊ लेन पर डायवर्जन प्रभावी कर दिया गया है। यहां गोरखपुर और मेंहदावल की तरफ से आने वाले भारी वाहन गौरा चौराहे की ओर डायवर्ट कर मनौरी होकर बेवा-उतरौला मार्ग के रास्ते गोंडा भेजे जा रहे हैं। सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज मार्ग से अयोध्या की ओर आने वाले भारी वाहन फुटहिया सर्विस मार्ग के जरिये लुंबिनी-दुद्धी मार्ग से कलवारी-अंबेडकरनगर जनपद की तरफ भेजे जा रहे हैं।
दोनों बैरियर प्वाइंट पर फोर्स तैनात है। बताया गया कि बैरिकेडिंग वाले स्थल पॉलिटेक्निक चौराहे से कांटे तक भारी वाहनों की भीड़ बुधवार और बृहस्पतिवार तक बढ़ जाने की संभावना है। इस वजह से छोटे वाहनों को भी निकलने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। वहीं, अभी छोटे वाहन अयोध्या की ओर आसानी से आ-जा रहे हैं। हाईवे पर रोडवेज बस, छोटी सवारी गाड़ी एवं अन्य छोटे चार पहिया वाहनों को आने-जाने में सहूलियत दी जा रही है।
आवागमन का दबाव यदि बढ़ा तो इन वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है। योजना है कि छोटे वाहनों का डायवर्जन घघौआ से किया जाएगा। वहीं, इमरजेंसी सेवा में लगे वाहनों को छूट है। वहीं, यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी, मूड़घाट, बड़ेवन, पॉलिटेक्निक और फुटहिया चौराहे पर मय टीम भ्रमण कर व्यवस्था देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed