सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mathura-Chhapra Express remained halted for two hours due to a block.

Basti News: ब्लॉक के कारण दो घंटे तक खड़ी रही मथुरा-छपरा एक्सप्रेस

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mathura-Chhapra Express remained halted for two hours due to a block.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से मंगलवार को दोपहर में दो घंटे का यातायात ब्लॉक लिया गया था। जिसके चलते दोपहर में जाने वाली मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक खड़ी रही। भीषण गर्मी के चलते यात्री काफी परेशान रहे।
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते छपरा जंक्शन को जाने वाली मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:38 बजे स्टेशन पर पहुंची। लेकिन यातायात पावर ब्लॉक के चलते ट्रेन लगभग दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। 2:27 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। स्टेशन पर काफी देर तक ट्रेन के रुकने पर यात्री परेशान रहे और हर कोई यह जानने की कोशिश में लगा दिखा कि आखिरकार ट्रेन इतनी देर तक स्टेशन पर क्यों रुकी है? तमाम यात्री पूछताछ काउंटर पर भी ट्रेन के बारे में जानकारी लेते नजर आए। ट्रेन से सफर कर रहे खलीलाबाद के यात्री संतोष कुमार व गोरखपुर के यात्री रमेश चंद्र ने बताया कि बस्ती तक ट्रेन तो समय से आई। लेकिन यहां काफी देर तक खड़ी हो जाने से ट्रेन यहां काफी विलंब हो गई। उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लॉक लिया गया था, जिसके चलते मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से यात्री रहे परेशान : गोंडा से कचहरी रेलवे स्टेशन तक तीसरी रेलवे लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते 21 जून से आगामी 11 जुलाई तक गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन निरस्त चल रही है, ट्रेन के निरस्त होने से छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्री काफी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed