सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Medical College defeated Basti Stadium by eight wickets

Basti News: मेडिकल कॉलेज ने बस्ती स्टेडियम को आठ विकेट से दी शिकस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Medical College defeated Basti Stadium by eight wickets
विज्ञापन
- खैर इंटर कॉलेज में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता
Trending Videos

- मेडिकल कॉलेज टीम की ओर से विनय चौधरी ने जड़ा शतक

बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में बुधवार को ओपन ग्रुप आयु वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई। इस दौरान विनय चौधरी की शानदार 104 रनों की बदौलत मेडिकल कॉलेज ने बस्ती स्टेडियम को आठ विकेट से शिकस्त दी।
निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में बस्ती स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती स्टेडियम 24.5 ओवर में 196 रन बनाकर आलआउट हो गई। टीम की ओर से आदित्य शर्मा ने 44, सौरभ पाल ने 38, आशुतोष चौधरी ने 29 और अरमान ने 27 रनों की पारी खेली। मेडिकल कॉलेज बस्ती की तरफ से अथर्व गुप्ता व अरुण ने तीन-तीन विकेट झटके। अंजनी और विनय ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल कॉलेज बस्ती की टीम ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 197 रन बनाकर मुकाबले को आठ विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से विनय चौधरी ने शतकीय 104 रनों की पारी खेली। अंजनी ने 38 और अरुण ने 21 रनों की पारी खेली। बस्ती स्टेडियम की तरफ से अनूप और आशुतोष चौधरी को एक-एक विकेट मिले। शानदार बल्लेबाजी करने वाले विनय चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed