सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Navratri fasting concludes with havan pujan, Parana will take place today

Basti News: हवन पूजन के साथ पूर्ण हुआ नवरात्र व्रत, आज होगा पारण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Navratri fasting concludes with havan pujan, Parana will take place today
पूजन-अर्चन करत श्रद्धालु।
विज्ञापन
देवरिया। नवरात्र व्रत शुक्रवार को हवन पूजन के साथ पूर्ण हुआ। घर से लेकर मंदिरों तक भजन कीर्तन होता रहा। लोगों ने नौ कन्याओं को भोजन कराकर पारण किया। वहीं कई मंदिरों में भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। चहुंओर हर्षोल्लास छाया रहा। नौ दिनों का उपवास रहने वाले शनिवार को पारण करेंगे।
Trending Videos

नौ दिनों से घर से लेकर मंदिरों तक चल रही मां आदिशक्ति की उपासना और नवरात्र व्रत के नवें दिन मां सिद्धिदात्री का आराधना की गई। लोगों ने घरों में मां का पूजन किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। मां की आरती की गई। इसके विधि विधान से सभी नवग्रह, वरुण, मां आदिशक्ति समेत सभी आवाहित देवी देवताओं का विसर्जन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं का पूजन किया। उनके पैर पखार कर रुचिपूर्वक भोजन कराया। साथ ही वस्त्रादि उपहार प्रदान किया। फिर दशमी तिथि में पारण कर नवरात्र व्रत पूर्ण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर के मंदिरों में हुई रामनवमी की पूजा : रामनवमी के अवसर पर जिले भर के विष्णु और भगवान राम के मंदिरों में विशेष पूजन अर्चन हुआ। शहर के बालाजी मंदिर में स्वामी राजनारायणाचार्य के नेतृत्व में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। श्री रामजानकी मंदिर सिविल लाइन में श्री रामलीला समिति ने श्री रामजन्मोत्सव का आयोजन किया। पुलिस लाइन मंदिर, रुद्रपुर रोड पर लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी विधि विधान से श्रीराम जन्मोत्सव पर भगवन का विशेष पूजन अर्चन हुआ। पैकौली कुटी स्थित श्री राजराजेश्वर ठाकुर जी महाराज मंदिर में पवहारी महाराज ने पूजन अर्चन किया। बारीपुर मंदिर में महंत उत्तराधिकारी गोपालदास ने ठाकुर जी का पूजन अर्चन किया। इसके साथ ही अन्य मंदिरों व देवालयों में भगवान राम के जन्मोत्सव पर विशेष पूजन अर्चन किया गया।
भजन कीर्तन से गूंज उठा श्री रामजानकी मंदिर : देवरिया। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को श्रीराम जानकी मंदिर सिविल लाइन में श्री रामजन्म कथा और श्री रामजन्मोत्सव का आयोजन हुआ। कथा और भजन कीर्तन सुनकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। चहुंओर श्री रामनाम के बोल गूंजते रहे।
श्री रामलीला समिति की ओर से कथा व्यास केशव तिवारी ने 10:30 बजे से श्रीराम जन्म की कथा शुरू हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान अरुण कुमार बरनवाल एवं कमलेश मित्तल, विनय बरनवाल, अमन अग्रवाल, निखिल सोनी ने पोथी की पूजा की। कथा का रसपान कराते हुए केशव तिवारी ने नारद मोह की कथा को सुनाते हुए भगवान श्रीराम के प्राकट्य का विवरण बताए। दोपहर 12 बजे श्रीराम जानकी मंदिर के पट खुले और मंदिर परिसर भगवान राम के जन्म के समय भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी के छंदों के गायन से गूंज उठा। श्री रामलीला समिति के सदस्य व पदाधिकारियों ने भगवान की आरती किया। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं ने आरती किया। कथा के रसपान में परमेश्वर जोशी, हीरा वर्मा ,रमाशंकर वर्मा, सुभाष मद्देशिया, अमरनाथ, देवेंद्र गुप्ता हरिशंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
भगवती दरबार और राम-जानकी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी : खुखुंदू। अटहर मां भगवती दरबार और राम-जानकी मंदिर में रामनवमी बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शुक्रवार को कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर सबको सराबोर कर दिया। गायक महेंद्र कुमार ने जन्में हैं राम रघुरईया अवध में बाजे बधाईयां हो..की मनमोहक प्रस्तुति के दौरान जमकर पुष्पों की वर्षा की गई। अटहर मां भगवती दरबार और राम-जानकी मंदिर में रामनवमी के अवसर पर भगवान राम का जन्मोत्सव फूलों की वर्षा कर मनाई गई। इस मौके पर पहुंचे विभिन्न गायक कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर अपनी छटा बिखेरी। अटहर मां भगवती का दरबार शक्ति पीठ का दरबार माना जाता है। मां मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूरी करती है। यहां काफी लंबे समय से तीन दिवसीय मेला लगता था। जिसकी शुक्रवार से शुरुआत हो गई है। इस मेले में आसपास के गांवों के लोग शिरकत करते है। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी पहुंचते है। इतना ही नहीं भंडारे का स्वाद भी चखते है। उधर, मां के जगराता के बाद तुरंत भजन-कीर्तन शुरू हो गया है।
मंदिर के पुजारी पंडित दुर्गेश तिवारी ने बताया कि शनिवार दोपहर से देर-शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने मां के श्रद्धालुओं से मेले में पहुंचकर भंडारे में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed