सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nine bovine animals being transported to Bihar in a pickup recovered, two cattle smugglers arrested

Basti News: पिकअप से बिहार भेजे जा रहे नौ गोवंशीय पशु बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nine bovine animals being transported to Bihar in a pickup recovered, two cattle smugglers arrested
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप से नौ गोवंशीय पशु बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सलेमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात मुखबिर की सूचना पर थाना बनकटा पुलिस ने ग्राम धरहनिया स्थित मुर्गी फार्म के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध पिकअप को रोका। जांच के दौरान वाहन में लदे नौ गोवंशीय पशु बरामद हुए, जिन्हें बिहार ले जाया जा रहा था। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान हीरा यादव निवासी परान छपरा तथा दिलीप तुरहा निवासी भगड़ा भवानी, मझौलीराज थाना सलेमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरफ्तार पशु तस्करों का खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास
बनकटा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों पशु तस्करों के आपराधिक इतिहास की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हीरा यादव के खिलाफ थाना सलेमपुर में पूर्व से एक गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी दिलीप तुरहा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा बताया जा रहा है। उसके विरुद्ध थाना सलेमपुर में मारपीट, धमकी, महिलाओं से संबंधित अपराध, पारिवारिक उत्पीड़न और पशु तस्करी सहित कई मामलों में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दिलीप तुरहा के खिलाफ गिरोहबंद गतिविधियों से संबंधित मामला भी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है, जिससे उसके संगठित अपराध से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed