सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No entry for heavy vehicles on the four-lane for 58 hours...diversion from this afternoon

Basti News: फोरलेन पर भारी वाहनों की 58 घंटे तक नो-एंट्री...आज दोपहर से डायवर्जन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
No entry for heavy vehicles on the four-lane for 58 hours...diversion from this afternoon
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती-अयोध्या एनएच-27 पर रामनवमी पर्व को देखते हुए रूट डायवर्जन की योजना बन गई है। बस्ती से अयोध्या की ओर से जाने वाले यात्रियों और भारी वाहन चालकों के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिगत हाईवे पर मंगलवार दोपहर दो बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा, जो 27 मार्च रात 12 बजे तक 58 घंटे प्रभावी रहेगा।
Trending Videos

हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, इससे वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा। बताया गया कि पुलिस प्रशासन ने यह कदम अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उठाया है। सीमावर्ती जनपद होने के नाते अयोध्या में कोई भी बड़ा पर्व या फिर वीवीआईपी कार्यक्रम प्रस्तावित होने के बाद अक्सर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी जाती है, ताकि फोरलेन पर यातायात का दबाव कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट डायवर्जन के दौरान ट्रक, डंपर और अन्य भारी कामर्शियल वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। एएसपी श्यामकांत का कहना है कि असुविधा से बचने के लिए चालक डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का चुनाव करें। बताया गया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी विभिन्न चौराहों पर तैनात रहेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था न बिगड़ने पाए। बताया कि इमरजेंसी सेवा से जुड़े वाहन आ जा सकेंगे। राहत की बात यह है कि डायवर्जन रामनवमी की आयोजन की समाप्ति के बाद 27 मार्च रात 12 बजे खत्म हो जाएगा।
---

पुलिस का डायवर्जन प्लान
डायवर्जन प्रारंभ : 24 मार्च, दोपहर दो बजे।

प्रतिबंध की अवधि : 58 घंटे तक।

प्रतिबंत : इमरजेंसी छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहन।

डायवर्जन समाप्त : 27 मार्च, रात 12 बजे।

--------
यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग

सुल्तानुपर से आने वाले वाहनों को कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से डायवर्जन किया जाएगा। रायबरेली से आने वाले वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से, आजमगढ़, अंबेडकरनगर से आने वाले वाहनों को गोहन्ना मोड़ अंबेडकरनगर से दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से डायवर्ट किए जाएंगे। बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहनों को भिटरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे और बस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को लोलपुर से नवाबगंज गोंडा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहनों का खलीलाबाद, मंझरिया तिराहा से कटका से मैनसिर से धनघटा होते हुए बिड़हरघाट फ्लाईओवर से अंबेडकरनगर, दोस्तपुर से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन किए जाएंगे। बस्ती से अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों को मनौरी, डुमरियागंज, उतरौला होकर जरवल रोड से बाराबंकी, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बांसी, मेंहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, गोंडा से आने वाले वाहन जरवल रोड तिराहा से आकर बहराइच की ओर जाकर टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली सीतापुर-लखनऊ मार्ग की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed