{"_id":"69c971e6670540d2940e2c1d","slug":"nursing-college-building-ready-will-be-handed-over-in-15-days-basti-news-c-207-1-bst1001-155756-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नर्सिंग कॉलेज का भवन बनकर तैयार...15 दिन में होगा हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नर्सिंग कॉलेज का भवन बनकर तैयार...15 दिन में होगा हैंडओवर
विज्ञापन
ओपेक चिकित्साल कैली परिसर में बनकर तैयार नर्सिंग कॉलेज का भवन। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन संचालित काॅलेज ऑफ नर्सिंग के लिए 10.08 करोड़ की लागत ने नया भवन बनकर तैयार हो गया है। चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली परिसर में आधुनिक भवन का निर्माण किया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब इसके हैंडओवर की तैयारी में है। संभावना जताई जा रही हैं कि 15 दिन में कार्यदायी एजेंसी की तरफ से इस भवन को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
राजकीय निर्माण निगम ने नर्सिंग कॉलेज भवन परियोजना को साल भर विलंब से पूरा किया है। मल्टी स्टोरी भवन में नर्सिंग की पढ़ाई के लिए सभी तरह आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से भवन के चहारदीवारी और गेट के निर्माण का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। रंग रोगन, विद्युतीकरण और फर्नीचर के सभी कार्य पूर्ण करने के बाद निर्माण एजेंसी ने हैंडओवर की पेशकश एक महीने पहले ही कर दी है।
इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से नए भवन की तकनीकी टीम ने जांच कराई गई है। छिटपुट कमियों को भी निर्माण एजेंसी से दोबारा दुरुस्त कराया गया है। अगले 15 दिन में इस भवन के हस्तांतरित होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके बाद नर्सिंग छात्रों को पृथक भवन में पढ़ाई और प्रैक्टिकल दोनों की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए स्थाई तौर पर स्टॉफ आदि की भी व्यवस्था बनाई जा रही है।
-- -- -- -- --
डॉ. अनिल यादव बनाए गए डीन/नोडल अधिकारी
मेडिकल कॉलेज में तीन वर्षों से संचालित 60 सीट वाले नर्सिंग कॉलेज में प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य एवं समस्त फैकल्टी, संविदा के आधार पर तैनात किए गए हैं। अब नए भवन पृथक रूप से इसे संचालित करने के लिए नई व्यवस्था बनाई जा रही है। कॉलेज के सुचारू संचालन एवं प्रशासनिक कार्यों को संभालने के लिए मेडिकल कॉलेज के उपप्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव काे नर्सिंग कॉलेज के डीन/नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह कार्यभार इनके पास अतिरिक्त रूप से रहेगा। डॉ. अनिल समस्त प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों का पर्यवेक्षण, संविदा फैकल्टी के मध्य समन्वय स्थापित करना एवं कार्यों का सुचारू रूप से आवंटन करना, शासन एवं विश्वविद्यालय से संबंधित पत्राचार एवं रिपोर्टिंग का निष्पादन/समन्वय स्थापित करेंगे। संस्थान के अनुशासन एवं व्यवस्था संबंधी कार्यों को भी सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी डॉ. अनिल को दी गई है। इस कार्य के लिए इन्हें कोई अतिरिक्त मानदेय नहीं देय होगा।
कोट
नर्सिंग काॅलेज का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। बहुत जल्द इसके हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। इस सत्र से नए भवन नर्सिंग छात्रों की पढ़ाई भी शुरू होगी। यहां की प्रशासनिक व्यवस्था संभालने के लिए मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव को डीन/नोडिल अधिकारी नामित किया गया है।
-डॉ. मनोज कुमार, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज।
Trending Videos