फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Overbridge construction stalled pending approval.

Basti News: अनुमोदन के इंतजार में ओवरब्रिज निर्माण अटका

Sun, 19 Jul 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Overbridge construction stalled pending approval.
सेतु निगम की ओर से बनाया जा रहा है ओवरब्रिज संवाद
बस्ती। रेलवे स्टेशन बस्ती शुगर मिल गेट के पास बन रहे ओवरब्रिज के आगे के निर्माण कार्य में अब अनुमोदन की अड़चन आ गई है। प्रशासन से अभी अनुमति न मिलने के चलते रेलवे अपना निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पा रहा है, ऐसे में पाइलिंग और गर्डर संबंधित कार्य में देरी हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के चलते लंबे समय से आधा शहर यानी पांडेय बाजार और गांधीनगर बाजार बंट गया है। ओवरब्रिज निर्माण के जरिये इन दोनों प्रमुख बाजार को आपस में जोड़ने की योजना है। ओवरब्रिज के निर्माण से एक-दूसरे कटे नई और पुरानी बस्ती जुड़ जाएंगे। पांडेय बाजार से लेकर रोडवेज तक छोटे-बड़े सभी वाहन सीधे दौड़ लगाएंगे। वहीं गांधीनगर की तरह पुरानी बस्ती क्षेत्र में भी नई हलचल देखने को मिलेगी। ओवरब्रिज से करीब एक लाख लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में दो रेलवे फाटक होने के कारण आधे शहर का आवागमन दूभर है। लंबे समय से यहां ओवरब्रिज निर्माण के लिए आवाज उठाई जा रही थी। ओवरब्रिज बनाने से जाम की जटिल समस्या से निजात मिलेगी। शुगर मिल रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव सेतु निगम की ओर से साल भर पहले ही तैयार करके भेजा गया था। 63.11 करोड़ रुपये की इस परियोजना को शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू करवा दिया गया। कार्यदायी संस्था सेतु निगम रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या-198बी पर ओवरब्रिज निर्माण को तेजी से करवा रहा है। वर्तमान में उसके हिस्से के अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं, अब रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाले पुल संबंधित कार्य को रेलवे प्रशासन की ओर से कराया जाना है। इसके लिए अब अनुमति की जरूरत है। बताते हैं कि इसके लिए रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन के पास फाइल भेजकर अनुमति मांगा है, अनुमति के बाद रेलवे कार्य प्रारंभ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य के लिए पांच माह बंद करनी पड़ सकती है क्रॉसिंग : रेलवे के हिस्से में ओवरब्रिज में जो पाइलिंग, गेट व छत लगानी है उसमें हो रहे विलंब के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। सीपीआरओ की सख्ती के बाद जिम्मेदार अधिकारी अनुमोदन के लिए दौड़-भाग शुरू कर दिए हैं। बताया गया कि गेट संख्या 198बी पर पाइलिंग, गाटर व छत के लिए रेलवे पांच माह तक कॉसिंग बंद करेगा। क्रॉसिंग से हजारों वाहन रोजाना गुजरते हैं और प्रमुख क्रॉसिंग है, ऐसे में बंद करने से पहले रेलवे प्रशासन से अनुमति लेने के लिए फाइल एसडीएम के पास भेजा है। शनिवार को रेलवे के एक्सईएन एसडीएम से मिलकर पुन: अनुमोदन के लिए अनुरोध किया है। बताते हैं कि वैकल्पिक मार्ग तलाश करके ही अनुमति मिलने की संभावना है, ताकि आवागमन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed