{"_id":"6a5bd8873259f088c10a8d98","slug":"waiting-lists-for-jammu-tawi-amarnath-and-kushinagar-express-extend-up-to-the-30th-basti-news-c-207-1-bst1013-162607-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जम्मूतवी-अमरनाथ और कुशीनगर एक्सप्रेस में 30 तक वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जम्मूतवी-अमरनाथ और कुशीनगर एक्सप्रेस में 30 तक वेटिंग
विज्ञापन
कंफर्म टिकट न मिलने से जनरल टिकट के लिए लाइन लगाए यात्री।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ बनी हुई है। 30 जुलाई तक जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस और कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। दिल्ली और मुंबई रूट की अन्य ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग है।
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली मुंबई जाने वाली कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 30 जुलाई तक कोई सीट उपलब्ध नहीं है। रेलवे ने इसे ‘नो रूम’ घोषित किया है। वहीं थर्ड एसी में 24 और सेकेंड एसी में तीन वेटिंग चल रही है। ट्रेन संख्या 15653 जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस में भी 30 जुलाई तक किसी भी श्रेणी में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। यह ट्रेन भी पूरी तरह ‘’नो रूम’’ चल रही है। मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 46, थर्ड एसी में 16, सेकेंड एसी में छह और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी में चार यात्रियों की वेटिंग है।
दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 61, थर्ड एसी में तीन और सेकेंड एसी में छह यात्रियों की वेटिंग दर्ज की गई है। इसी तरह गोरखधाम एक्सप्रेस के स्लीपर में 61, थर्ड एसी में तीन, सेकेंड एसी में छह और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी में चार यात्रियों की वेटिंग है। वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 25, थर्ड एसी में चार, सेकेंड एसी में तीन और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी में तीन यात्रियों की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
मुख्य टिकट आरक्षण पर्यवेक्षक एनके गुप्ता ने बताया कि जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन होने के कारण इसमें अधिक भीड़ रहती है। वहीं दिल्ली और मुंबई रूट की नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में भी हमेशा यात्रियों का दबाव बना रहता है। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना अपेक्षाकृत अधिक रहती है।