फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Recommendation to recover Rs 21.37 lakh from the outgoing Pradhan and Secretary of Keshwara.

Basti News: केशवारा के निवर्तमान प्रधान और सचिव से 21.37 लाख रुपये वसूली की संस्तुति

Sun, 19 Jul 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to recover Rs 21.37 lakh from the outgoing Pradhan and Secretary of Keshwara.
बस्ती। जिले के साऊंघाट विकास खंड के केशवारा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर 21.37 लाख रुपये के गबन के मामले में निवर्तमान प्रधान दिलीप कुमार और तत्कालीन सचिव पिंकी से वसूली का आदेश जारी किया गया है। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गबन की गई धनराशि दोनों से एक बराबर वसूल की जाए।
विज्ञापन

गांव के अतुल चौधरी की शिकायत पर हुई मामले की प्रारंभिक जांच के बाद 11 सितंबर 2025 को ग्राम पंचायत केशवारा के ग्राम प्रधान दिलीप कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए डीएम ने उनके प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज कर दिए थे। प्रधान के कृत्यों का संपादन करने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों की तीन सदस्यीय समिति का गठन कर प्रकरण की अंतिम जांच परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास करण से कराई गई। उनकी जांच आख्या 15 मई 2026 को प्राप्त हुई।
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि जांच के दौरान ग्राम प्रधान को नोटिस के साथ प्रारंभिक जांच आख्या की छायाप्रति संलग्न करते हुए जांच आख्या में उल्लिखित आरोपों के संबंध में आरोपवार स्पष्टीकरण 15 दिन में उपलब्ध कराने को कहा गया। ग्राम प्रधान द्वारा कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई। न ही कोई अभिलेख प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जिला विकास अधिकारी को वसूली के लिए अधिकृत किया है। तत्कालीन प्रधान से 10,68,809 रुपये राजस्व के तहत जबकि सचिव से 10,68,809 रुपये वेतन से करने के लिए आदेश पारित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed