सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patients suffering from sore throat and cold queued up at the Jan Arogya Mela.

Basti News: जन आरोग्य मेले में गले में खराश और जुकाम के मरीज की लगी रही कतार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from sore throat and cold queued up at the Jan Arogya Mela.
मुंडेरवा में मरीज की जांच करते डॉ. अंकुर शुक्ल स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी/सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मौसम में बदलाव के चलते ज्यादातर केंद्रों पर गले में खराश, सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं दीं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, 1354 मरीजों की सेहत जांची गई। गंभीर रोगी मिलने पर हॉयर सेंटर रेफर किया गया।
Trending Videos

नगरीय पीएचसी बरदहिया में 59 मरीज आए। डॉ. इंद्रावती कुमारी ने सेहत जांची। बताया कि वायरल इंफेक्शन के मरीज अधिक थे। स्टाफ नर्स पूनम यादव, अजय, विजय ने सहयोग किया। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने मरीजों को परामर्श दिए। यहां 71 मरीज आए। कीर्ति सिंह, अरुण कुमार, अनिल कुमार ने सहयोग किया। वहीं, कई पीएचसी पर एलोपैथ डॉक्टरों और सुविधा के अभाव में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला फीका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि इससे मरीजों को परेशानी हुई। पीएचसी कुदरहा में जैसे-तैसे मेला निपटा दिया गया। पीएचसी हरदी और पीएचसी हलुआ में भी यही हाल रहा। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी पर 21 मरीज आए। यहां डाॅ. अंकुर शुक्ल ने मरीजों की सेहत जांची। त्वचा और सांस संबंधी मरीज अधिक रहे। फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव, एएनएम बबिता गुप्ता, स्टाफ नर्स अंबिका गौड़, ओपी यादव, देवेंद्र कुमार, विनोद चौधरी, राजेश यादव ने सहयोग किया। वहीं, पीएचसी ओड़वारा में 22 मरीज आए। डाॅ. भानु प्रताप गिरि ने सेहत जांची। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह, राजेश कुमार ने सहयोग किया।
भानपुर में जन आरोग्य मेला में 152 मरीजों की जांची गई सेहत :
भानपुर। पीएचसी सगरा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में डाॅ. वृजनंदन मोदनवाल ने 55 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं बांटी। पीएचसी करमहिया में डाॅ. अमिष कुमार ने 51 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने 51 मरीजों को दवाएं दी। परसाकुतुब में डाॅ. अजय सिंह 46 मरीजों की जांच की।फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed