सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police arrested a cattle smuggler from Saharanpur in Basti, carrying a reward of 25,000 rupees.

जमानत के लिए आया था पशु तस्कर: लंबे समय से 'वांटेड' और 25 हजार रुपये का था ईनामी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस के अनुसार, पशु तस्कर पर हर्रैया थाने में दो प्राथमिकी उत्तर प्रदेश गो-वध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज है। एक प्राथमिकी सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाने में दर्ज है। पुलिस इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए लंबे समय से हाथ-पांव मार रही थी, मगर वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।

Police arrested a cattle smuggler from Saharanpur in Basti, carrying a reward of 25,000 rupees.
गिरफ्तार पशु तस्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हर्रैया पुलिस ने मुजफ्फरनगर जिले के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम केकड़ा निवासी 25 हजार के इनामी पशु तस्कर सुहेल (21) को शनिवार की सुबह करीब पांच बजे महूघाट से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था। पुलिस के अनुसार, वह जमानत के सिलसिले में बस्ती आ रहा था।

Trending Videos


मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा गया। पुलिस आरोपी पर विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, पशु तस्कर पर हर्रैया थाने में दो प्राथमिकी उत्तर प्रदेश गो-वध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज है। एक प्राथमिकी सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए लंबे समय से हाथ-पांव मार रही थी, मगर वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। बताया जा रहा है कि इनामी पशु तस्कर ने बस्ती में अपना नेटवर्क खड़ा कर रखा था। यहां होने वाले पशु चोरी में भी उसका हाथ रहता था।

सूत्र बताते हैं कि पुलिस की पूछताछ में इनामी पशु तस्कर ने पश्चिमी यूपी के कई पशु तस्करों के नाम बताए हैं, जो इन दिनों पूर्वांचल के बस्ती और गोरखपुर मंडल में पशु तस्करी में सक्रिय हैं। पुलिस पशु तस्कारों की जानकारी मिलने के बाद अब उनकी सुराग लगाने में जुट गई है।

सूत्र बताते हैं कि जल्द ही बड़े पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ हो सकता है। हर्रैया के थानेदार तहसीलदार सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई पूरी कर पशु तस्करों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed