सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police raided in search of woman

Basti News: महिला की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police raided in search of woman
विज्ञापन
बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरहुआ गांव में शुक्रवार की देर रात एक प्रेमिका ने कमरे में सोए हुए प्रेमी को जिंदा जला दिया था। उसके बाद कमरा बाहर से बंद कर फरार हो गई थी। इस मामले में प्रेमी की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस प्रेमिका की तलाश में तीन टीमें लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos

इधर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में प्रेमी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना को लेकर दूसरे दिन भी प्रेमी के घर लोगों का आना जाना लगा रहा। बता दें कि शुक्रवार की रात भोजन के बाद सभी सोने चले गए। रात करीब 11 बजे कमरे से धुआं निकलने लगा और अंदर से रामचंद्र के चिल्लाने की आवाज आने लगी। इसके बाद कमरे से आग की लपटें भी निकलने लगी। कमरा बाहर से बंद था। कमरे में बने रोशन दान के रास्ते रामचंद्र किसी तरह बाहर निकला लेकिन तब तक वह पूरी तरह से झुलस चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद परिवार के लोग उसे कैली अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि लोगों की भीड़ जुटी तो रामचंद्र की लिव इन पार्टनर महिला गायब थी। रामचंद्र की मां ने बताया कि उसके बेटे के साथ महिला ढाई माह से रह रही थी।
आरोप है कि उसी ने रामचंद्र को कमरे में बंद कर आग लगा दी और कमरा बाहर से बंद कर भाग गई। रविवार को प्रेमिका की तलाश में पुलिस ने उसके घर व अन्य रिश्तेदारो के यहां छापेमारी की लेकिन प्रेमिका का पता नहीं चल पाया। पुलिस की तीन टीमें प्रेमिका की तलाश में लगी है। वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती रामचंद्र की हालत स्थिर बनी हुई है। एसओ मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। टीमें लगी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed