{"_id":"69c04159f48bae3a3e0c8b6e","slug":"police-searching-for-murderer-talk-of-surrender-in-the-village-basti-news-c-207-1-bst1006-155342-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुलिस को हत्यारोपी की तलाश गांव में सरेंडर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुलिस को हत्यारोपी की तलाश गांव में सरेंडर की चर्चा
विज्ञापन
हर्रैया थाना क्षेत्र के खम्हरिया सुजात में सत्यम के घर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
हर्रैया। तीन दिन पहले खम्हरिया सुजात गांव निवासी सत्यम पांडेय (22) की उसके सगे चाचा ने ईंट से सिर कूच कर हत्या कर दी थी। सत्यम के शव का रविवार को जगदीशपुर गांव में मनोरमा नदी के तट पर अंतिम संस्कार हुआ। छोटे चाचा राजेश ने मुखाग्नि दी।
उधर, आरोपी योगेश उर्फ सोनू के पुलिस हिरासत में होने की बात गांव में हो रही है, मगर पुलिस उसके फरार होने की बात कर रही है। सबसे अधिक चर्चा हत्यारोपी की तीन मासूम बेटियों के भविष्य को लेकर है। तीनों के भरण-पोषण कैसे और कौन करेगा, यह सवाल परिजनों के साथ गांव वालों बीच तैर रही है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात को गांव निवासी सत्यम पांडेय की उसके सगे चाचा योगेश उर्फ सोनू ने सोते समय ईंट से कुचलकर लहूलुहान कर दिया था। चर्चा है कि वारदात को अंजाम देने की जानकारी उसने घर में मौजूद अपने छोटे भाई योगेश उर्फ राजू को दी। इसके बाद पुलिस जब घर पर पहुंची तो सत्यम खून से लथपथ हालत में मिला था।
उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया गया था। इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज में शुक्रवार की सुबह मौत हो गई थी।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद रात में शव गांव लाया गया। रविवार को मनोरमा नदी के तट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ। छोटे चाचा राजेश उर्फ राजू ने मुखाग्नि दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हुई घटना को लेकर चर्चा होती रही। हर कोई आरोपी योगेश के कृत्य से हैरान है।
लोगों में सबसे अधिक चर्चा आरोपी की तीन मासूम बेटियों शिक्षा (9), सोनाक्षा (8) व मुकुंन (5) को लेकर चल रही है। हत्यारोपी योगेश की पत्नी की पहले ही में दिल्ली में मौत के बाद तीनों बेटियों की जिम्मेदारी पिता के ही जिम्मे थी।
गांव के लोगों की मानें तो हत्या के बाद नाराज परिजनों ने तीनों मासूमों पर अपना गुस्सा उतारा। चर्चा यह भी है कि उनके साथ बदसलूकी करते हुए भाग जाने को कहा गया, मगर गांव के कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया। कुछ लोगों ने तीनों मासूमों को अनाथालय भेजे जाने का सुझाव दिया।
लोगों की मानें तो भतीजे की मौत की खबर सुनने के बाद हत्यारोपी गांव में घर आया। चर्चा है कि उसने शनिवार को खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रही है।
Trending Videos