{"_id":"69b9baf1b8a1a7c8a70b16fe","slug":"preparations-for-closing-bills-sought-from-all-departments-by-march-25-basti-news-c-207-1-bst1001-155074-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्लोजिंग की तैयारी... 25 मार्च तक सभी विभागों से मांगे गए बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्लोजिंग की तैयारी... 25 मार्च तक सभी विभागों से मांगे गए बिल
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वित्तीय साल का आखिरी महीना समाप्त होने में अब महज 12 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सरकारी अमला मार्च क्लोजिंग को लेकर अभी अलर्ट हो गया है। शासन से फरमान आने के बाद डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने सभी विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को 25 मार्च तक बिल-बाउचर जिला कोषागार में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2013-14 से कोषागारों द्वारा समस्त भुगतान ई-पेमेंट के माध्यम से किया जा रहा है। अब कोषागार से किसी भी भुगतान के लिए चेक जारी नहीं किया जाता है। इसके अलावा ऑनलाइन बिल प्रस्तुतीकरण एवं ई-कुबेर प्रणाली भी वर्तमान में लागू है। अनावश्यक विलंब व अप्रत्याशित तकनीक समस्याओं से बचाव के लिए सभी आहरण एवं वितरण अधिकारी कोषागार में समस्त बिल निर्धारित प्रक्रिया के 25 मार्च तक अवश्य प्रस्तुत कर दें।
जिससे कि बिलों की आवश्यक चेकिंग के बाद कोषागार कार्यालय से बिलों का पारण तथा ई-पेमेंट के माध्यम से निर्धारित समयावधि 31 मार्च तक भुगतान प्रकिया पूरी की जा सकें। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण वश 25 मार्च तक बिल कोषागार में प्रस्तुत नहीं किया गया तो 31 मार्च को दिन में तीन बजे तक जिला कोषागार में बिल प्रस्तुत किया जाए।
Trending Videos