सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Queues at the pumps from morning till evening

Basti News: पंपों पर सुबह से शाम तक कतार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Queues at the pumps from morning till evening
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल के लिए लंबी कतार शुक्रवार को भी देखी गई। दो पेट्रोल पंप पर तेल होने की सूचना पर लोग सुबह से ही कतार में लग गए। हालांकि शाम होने पर कुछ राहत देखने को मिली। वहीं इंडियन ऑयल के दो पंपों पर तेल नहीं होने से पंप बंद रहा।
Trending Videos

क्षेत्र में गैस सिलिंडर के बाद अब पेट्रोल-डीजल के लिए लाइन लगना शुरू हो गया है। लोग पंप खुलते ही कतार में खड़े हो जा रहे हैं। इस दौरान भीड़ होने पर उन्हें घंटों इंतजार के बाद तेल मिल रहा है। लोगों ने बताया कि अब गेहूं कटाई का समय शुरू हो रहा है। ऐसे में डीजल-पेट्रोल की किल्लत से परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर गैलन में तेल नही मिल रहा है, जिससे ट्रैक्टर को पंप लाना पड़ रहा है। अभी कंबाइन और भूसा बनाने की मशीन चलेगी। ऐसे में बिना गैलन के तेल का काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed