सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raid in search of five accused, force deployed in the village

Basti News: पांच आरोपियों की तलाश में दबिश, गांव में फोर्स तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Raid in search of five accused, force deployed in the village
विज्ञापन
- बुजुर्ग हत्याकांड : आरोपी के घर पर सन्नाटा, ट्रैक्टर हटाने के विवाद में हुई थी मारपीट
Trending Videos

- चार आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल

दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव में शनिवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें सिपर पर डंडे से वार करने से बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं, पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत चार लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस बाकी बचे पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गांव में एतिहातन पुलिस बल तैनात कर दिया है। गांव में आने-जाने वाले हर किसी पर निगाह रखी जा रही है। वही, आरोपी के घर पर मंगलवार को भी सन्नाटा रहा।
बता दें कि, सेमरा मुस्तहकम गांव के राम कुबेर गौड़ (75) और उनके पड़ोसी विपिन यादव के बीच आपसी विवाद चल आ रहा था। बताया जा रहा है कि होली के दिन गोबर फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। तभी से दोनों पक्षों में तनाव था। बीते शनिवार रात करीब 9.30 बजे ट्रैक्टर हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। लाठी-डंडों से लैस होकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस घटना राम कुबेर को गंभीर चोंटे आईं थीं। इलाज के लिए उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे रामू गौड़, उनकी पत्नी सुदामा देवी, बेटा राहुल भी घायल हैं। इस मामले में मृतक राम कुबेर के नाती राहुल की तहरीर पर पुलिस ने विपिन, रामजीत, राधेश्याम, विनोद, अंशिका, मंशाराम, रितेश, कन्हैया, एक बाल अपचारी व श्यामलाल के घर की अन्य महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी विपिन यादव, रामरीत यादव व राधेश्याम सहित एक बालअ पचारी को गांव के दक्षित बंधे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में मृतक का बेटा रामू गौड़ भी मारपीट मे घायल हो गया था। जिसका इलाज कैली हाॅस्पिटल में चल रहा था। सोमवार को चिकित्सकों ने इलाज के बाद घर भेज दिया था। रामू व अशोक का कहना है कि, पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करे, नहीं तो आगे भी आरोपी इस तरह की घटना को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने गांव में एतिहातन पुलिस बल तैनात कर दिया है। गांव में आने जाने वाले हर किसी पर निगाह रखी जा रही है। वहीं, आरोपी के घर पर मंगलवार को भी सन्नाटा रहा। आरोपी के घर की महिलाएं भी नहीं है।
इस संबंध में एसओ दुबौलिया जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तीन आरोपी को जेल व एक बाल अपचारी को सुधार गृह भेजा जा चुका है। बाकी बचे पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है। टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed