फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Repair work on the Musaha-Belghat road has begun; this will provide relief from potholes and waterlogging.

Basti News: मुसहा-बेलघाट मार्ग की मरम्मत शुरू गड्ढों और जलभराव से मिलेगी निजात

Fri, 31 Jul 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Repair work on the Musaha-Belghat road has begun; this will provide relief from potholes and waterlogging.
मुसहा-बेलघाट मार्ग पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य। संवाद
गौर। मुसहा चौराहे से बेलघाट बाजार जाने वाले जर्जर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने बृहस्पतिवार से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। जेसीबी मशीन से सड़क की दोनों पटरियों की सफाई, जल निकासी और गड्ढों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। इससे लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौर विकास क्षेत्र में दुबौला-पचपेड़वा मार्ग से मुसहा चौराहे होते हुए बेलघाट बाजार तक जाने वाला करीब चार किलोमीटर लंबा मार्ग लंबे समय से बदहाल था। इसमें लगभग ढाई किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने और बारिश का पानी भर जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया था। राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इस समस्या को अमर उजाला ने 30 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। यह मार्ग बेलघाट बाजार के रास्ते महाराजगंज-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एकटेकवा चौराहे के रास्ते दुबौला होकर जिला मुख्यालय तक आने-जाने का भी प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी सड़क पर लाल बहादुर शास्त्री मुसहा इंटर कॉलेज, प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय सहित कई निजी शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है।

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अवर अभियंता राधेश्याम ने बताया कि सड़क की दोनों पटरियों की सफाई, जल निकासी और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सड़क आवागमन के लिए बेहतर स्थिति में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed