सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Revenue officials deployed at petrol pumps were seen avoiding people from storing fuel.

Basti News: पेट्रोल पंपों पर तैनात किए गए राजस्वकर्मी ईंधन स्टोर करने से बचते दिखे लोग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Revenue officials deployed at petrol pumps were seen avoiding people from storing fuel.
विज्ञापन
बरहज। नगर-क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर तीसरे दिन शुक्रवार को भी डीजल-पेट्रोल के लिए गाड़ियों की भीड़ रही। ईंधन ले रहे लोगों में कार्रवाई का भय दिखा।
Trending Videos

जिससे लोग डीजल-पेट्रोल स्टोर करने से गुरेज करते दिखाई दिए। हालांकि प्रशासन की ओर से व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए पेट्रोल पंपों पर हलका लेखपाल आदि की तैनाती किया गया था। जबकि अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए थे।
तहसील, ब्लॉक, देवरिया बाइपास के अलावा हरनौठा, करूअना, सोनाड़ी, मगहरा, भलुअनी, गड़ेर, बरांव, पैना आदि जगहों पर स्थित पेट्रोल पंपों पर ईंधन के लिए दो और चार पहिया वाहनों की लाइन लगी हुई थी। लोगों के अनुसार डीजल-पेट्रोल लेने के लिए मची होड़ में शिथिलता देखने को मिली। लोगों को कार्रवाई का भय सता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे लोग केवल गाड़ियों में ही ईंधन भरा रहे थे। हालांकि पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार की अपेक्षा काफी राहत रही। बताया जा रहा है कि अफवाहों में आकर लोग गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के साथ-साथ जरीकेन, ड्रमों आदि बर्तनों में ईंधन स्टोर करने लगे थे। यहां तक कि ईंधन के लिए एक शख्स ट्रैक्टर-टॉली पर टेंट का बर्तन लेकर पहुंच गया था। टब में तेल भराने का फोटो भी वायरल हो गया था। अफवाहों के बीच ईंधन की मारामारी को लेकर पूरे दिन प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। कुछ एक जगहों पर छापेमारी की भी बात सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा सही से पड़ताल किया जाये तो अधिकांश गांवों में स्टोर किए गए हजारों लीटर डीजल-पेट्रोल बरामद हो सकते हैं।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर राजस्वकर्मियों की तैनाती किया गया है। वह लगातार निगरानी रख रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे की मदद से ईंधन स्टोर करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकार छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed