सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Screening of patients suspected of having TB

Basti News: टीबी के संदिग्ध रोगियों की हुई स्क्रीनिंग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Screening of patients suspected of having TB
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सल्टौआ ब्लॉक के ग्राम पंचायत ककरहिया में सोमवार को टीबी जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
Trending Videos

शिविर में डॉ. संतोष ने बताया कि कैंप के माध्यम से लगभग 101 लोगों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय से जांच कराकर नियमित दवा लें। साथ ही लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और सरकार द्वारा दी जा रही निशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक्स-रे टेक्नीशियन दिनेश गुप्ता, शिवकुमार मिश्रा, श्रद्धा शुक्ला, अर्चित पटेल ने सहयोग किया। स्वास्थ्य टीम ने लोगों से अपील की दो सप्ताह से अधिक खांसी, लगातार बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं, ताकि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed