सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CMO inaugurated DPT and TD vaccines, students will be covered.

Basti News: डीपीटी व टीडी वैक्सीन का सीएमओ ने किया उद्घाटन, छात्र-छात्राएं होंगी आच्छादित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
CMO inaugurated DPT and TD vaccines, students will be covered.
विज्ञापन
बस्ती। जिले के विद्यालयों में विशेष अभियान चलाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसकी शुरुआत सोमवार से हुई और यह 30 अप्रैल तक चलेगा। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने अभियान का शुभारंभ श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि हर सत्र में 100-125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि 20 से 30 अप्रैल तक चलाए जाने वाले अभियान में जिले में टीडी (टेटनस डिप्थीरिया), डीपीटी (डिप्थीरिया, काली खांसी एवं टेटनस) के टीके लगाए जाएंगे।
Trending Videos

सीएमओ ने बताया कि 20 से 30 अप्रैल के बीच चलने वाले स्कूल आधारित विशेष टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान 20, 21, 23, 24, 27, 28 और 30 अप्रैल को संचालित किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत पांच से छह वर्ष आयु के कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चे को डीपीटी (डिप्थीरिया परट्यूटिस टेटनेस) का टीका, 10 वर्ष आयु के कक्षा चार-पांच के बच्चे और 16 वर्ष आयु वर्ग के कक्षा 10-11 में पढ़ने वाले बच्चों को टीडी (टेटनस- डिप्थीरिया) के डोज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि टीकाकरण शिविर स्कूलों एवं मदरसों पर लगाए जाएंगे। अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया ने कहा कि शहरी स्कूल में अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगवाई जाएगी। अभियान के पहले दिन स्कूल में 22 बच्चों को टीका लगा। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी, एएनएम पुष्पा यादव, एआरओ मनोज श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed