{"_id":"6a3192c52a4407105609a654","slug":"selection-trials-for-20-civil-services-sports-disciplines-on-august-6-basti-news-c-207-1-bst1005-160619-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सिविल सर्विसेज के 20 खेलों का चयन-ट्रायल छह अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सिविल सर्विसेज के 20 खेलों का चयन-ट्रायल छह अगस्त को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। राज्य कर्मचारियों के खेल विकास तथा शारीरिक संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित होने वाले सिविल सर्विसेज खेलों की जनपदीय व मंडलीय चयन ट्रायल्स की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 20 खेलों के लिए जिला स्तर पर बस्ती स्टेडियम में छह अगस्त को जिला स्तरीय ट्रायल शुरू होगा।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से प्रतिवर्ष राज्य कर्मचारियों के लिए निर्धारित खेलों में विभिन्न खेल टेबल-टेनिस, वालीबॉल, तैराकी, बास्केटबाॅल, बैडमिंटन, टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो व योगासन का जिलास्तरीय चयन-ट्रायल आयोजित किए जाते हैं।
इस चयन ट्रायल में सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सिविल सर्विसेज में आटोनोमस बाडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी और शिक्षक भाग नहीं ले सकेंगे। सत्र 2026-27 के लिए छह अगस्त को सुबह 10 बजे से शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही मंडलीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकेंगें।
विज्ञापन
जनपदीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12-13 अगस्त को आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दें।