{"_id":"69cd74774a52eec5830d40aa","slug":"sonhas-youth-died-in-an-accident-in-delhi-basti-news-c-7-1-hsr1003-1277084-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सोनहा के युवक की दिल्ली में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सोनहा के युवक की दिल्ली में हादसे में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहे सोनहा थाना क्षेत्र के फेरसम गांव के युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गया था। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को दिल्ली से उसका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार फेरमस गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता (54) पुत्र भोला प्रसाद दिल्ली में स्थित उद्योग विहार फेस तीन रहकर एक कंपनी में काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे, वह सोमवार को पैदल ही कंपनी से निकलकर जा रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें उद्योग विहार सेक्टर एक में स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां पर मंगलवार को भोर में दम तोड़ दिया।
उद्योग विहार सेक्टर तीन की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन शव लेकर घर बुधवार को सुबह गांव आए।
शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ऊषा देवी, बेटा शशिकांत, बेटी मंजू, भाई मंटू सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार आइलाघाट पर कर दिया है।
Trending Videos