सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sukriti became the district topper in Intermediate and Rig in High School.

Basti News: इंटर में सुकृति तो हाईस्कूल में ऋग बने जिला टॉपर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sukriti became the district topper in Intermediate and Rig in High School.
विज्ञापन
बस्ती। बृहस्पतिवार को आईसीएससी और आईएससी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया। जिले के तीन विद्यालयो में इंटरमीडिएट में सुकृति 99 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनीं हैं। वहीं हाईस्कूल में ऋग श्रीवास्तव ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाॅपर बने हैं। इन छात्रों स्कूल प्रबंधन ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
Trending Videos

सेंट बेसिक स्कूल के छात्रों ने इस बार की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में अपना दबदबा बनाया है। बस्ती के आवास विकास काॅलोनी की रहने वाले अधिवक्ता बरूची श्रीवास्तव की बेटी सुकृति श्रीवास्तव ने इंटरमीडिएट में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टाॅप किया है। इसके साथ ही दिव्यांका पाल ने 97.75 प्रतिशत, अभय पांडेय ने 97.75 प्रतिशत, शौर्य श्रीवास्तव ने 97.25 प्रतिशत, तेजस्वी मलाची ने 96.75 प्रतिशत, आर्या शुक्ल ने 96.75 प्रतिशत, शौर्य श्रीवास्तव ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल किया है। हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में सल्टौवा के रहने वाले व सेंट बेसिक स्कूल के ऋग श्रीवास्तव ने 98 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया है। इसी विद्यालय के हर्ष प्रताप सिंह ने 97.80 प्रतिशत, अच्युत सिंह ने 97.60 प्रतिशत, शौर्य द्विवेदी ने 97.60 प्रतिशत, अंश चौधरी ने 97 प्रतिशत, श्रेया सागर ने 97 प्रतिशत, मोहित कुमार ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल किया है। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय प्रशासन ने बधाई दी है। इसी तरह से कलवारी स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के हाईस्कूल में सभी बच्चे सफल रहे। कालवरी हरैया स्थित आईडियल स्कूल के बच्चे भी सफल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर बनना है टॉपरों का सपना
बस्ती। आईसीएससी बोर्ड में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट टॉपरों का सपना इंजीनियर बनने का है। टॉपरों का कहना है कि अगर प्रतिदिन नोट्स बनाकर छह से सात घंटे तक पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलती है।
इंटरमीडिएट में टॉपर सुकृति श्रीवास्तव के पिता पेशे से अधिवक्ता है। वह आवास विकास काॅलोनी में रहती है। उनकी माता बीना श्रीवास्तव शिक्षक है। सुकृति का कहना है कि वह नियमित छह से सात घंटे तक पढ़ाई करती है। इसमें परिवार के लोगों का काफी सहयोग रहता है। विषय पर पकड़ बेहतर हो इसके लिए वह नोट्स भी बनाती है। जिस विषय में कोई दिक्कत आती है तो गुरुजनों व मोबाइल का सहारा लेती है। वह इंजीनियर बनना चाहती है और लखनऊ में रहकर उसकी तैयारी कर रही है। उनकी इस सफलता पर बाबा परमात्मा प्रसाद श्रीवास्तव ने खुशी जताई है। इसी तरह से आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौआ के प्रधानाचार्य संदीप कुमार श्रीवास्तव के बेटे ऋग श्रीवास्तव ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल मे 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जनपद में टॉप किया है। ऋग श्रीवास्तव सेंट बेसिल स्कूल बस्ती से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। ऋग ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे सबसे बड़ा योगदान उनकी माता रूपाली श्रीवास्तव और पिता संदीप कुमार श्रीवास्तव का है जो वर्तमान में आदर्श इंटर कालेज सल्टौआ के प्रधानाचार्य है। ऋग आगे बताते हैं कि उनका सपना आईआईटी में टॉप रैंक हासिल करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed