सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The department is looking for a new coach...will send the proposal again for deployment.

Basti News: नये कोच की तलाश में विभाग...तैनाती के लिए फिर भेजेगा प्रस्ताव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The department is looking for a new coach...will send the proposal again for deployment.
विज्ञापन
बस्ती। स्टेडियम में नए कोच की तलाश शुरू हो गई है। कई खेलों में रिक्त चल रहे कोच पद को भरा जाएगा। चालू सत्र में कोच की मांग शुरू हो गई है। जल्द ही यहां से प्रस्ताव निदेशालय भेजा जाएगा। नये कोच के मिल जाने से खिलाड़ियों को सहूलियत होगी और प्रतिभाएं निखरेंगी।
Trending Videos

शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खाली चल रहे चार खेल प्रशिक्षकों के पद भरने के लिए जल्द ही खेल निदेशालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अब तक क्रिकेट, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी के प्रशिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। इस वजह से जिले की प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण के लिए आसपास के जिलों या राज्यों में जाना पड़ता है। प्रशिक्षकों की नियुक्ति होने से जिले के खिलाड़ियों को तैयारी करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्टेडियम में कोच मिलने से खिलाड़ियों को काफी सहूलियत मिलेगी। अभी इन खेलों के शिविर नहीं चल पा रहे हैं। वहीं, स्टेडियम में वर्तमान में एथलेटिक्स, हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती आदि स्पर्धाओं में जिले भर से 100 से अधिक युवा खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। चार कोच और मिलने से जिले की प्रतिभाओं को बेहतर अभ्यास के लिए किसी बाहरी राज्य और जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी के प्रशिक्षकों की मांग की गई है। पहल पर अमल होने के बाद जिले के सरकारी स्टेडियम को चार और कोच मिल जाएंगे। इससे जिले का खेल ढांचा और मजबूत होगा। इससे पहले भी प्रस्ताव भेजा गया था, फिर से नया प्रस्ताव जल्द ही भेजा जाएगा।
दिलीप कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed