{"_id":"69cecb1db8212665160483d6","slug":"summer-special-trains-start-operating-providing-convenience-to-passengers-basti-news-c-207-1-bst1001-156020-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, यात्रियों को सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, यात्रियों को सहूलियत
विज्ञापन
बस्ती रेलचे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतिक्षा करते यात्री। सवाद
विज्ञापन
बस्ती। गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे बोर्ड ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचलन शुरू कर दिया है। इससे महानगरों से गर्मी की छुट्टी में गांव आने वाले परिवारों को काफी सहूलियत मिलेगी।
एक अप्रैल से कटिहार-अमृतसर गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन का संचलन शुरू कर दिया गया है, जबकि चार अप्रैल से मऊ-वलसाड समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। दोनों साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का बस्ती रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। यहां से आने-जाने महानगरों की ओर जाने और वहां से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
ट्रेन संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 मई तक किया जाएगा। जो प्रत्येक बुधवार को कटिहार रेलवे स्टेशन से 21 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। गोरखपुर के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 12:35 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद के रास्ते अमृतसर को जाएगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05735 इसी रास्ते से बस्ती रेलवे स्टेशन पर 6:50 पहुंचेगी और गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज के रास्ते कटिहार को जाएगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए कुल 15 कोच लगाए गए हैं, इसी तरह चार अप्रैल से मऊ-वलसाड साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है, जो आगामी 11 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन संख्या 05017 मऊ-वलसाड समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को मऊ रेलवे स्टेशन से 3:45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जो बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया, गोरखपुर के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर 8:40 बजे पहुंचेगी।
Trending Videos