सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   TB-free villages will receive gold, silver, and bronze-coated Gandhi statues.

Basti News: टीबी मुक्त गांवों को मिलेगी गोल्ड, सिल्वर व कांस्य कोटेड गांधी प्रतिमा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
TB-free villages will receive gold, silver, and bronze-coated Gandhi statues.
विज्ञापन
बस्ती। जिले में टीबी मुक्त गांव को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, हर्रैया ब्लॉक के परसौड़ा गांव को गोल्ड मेडल भी मिल सकता है। इसी के साथ 84 गांव को सिल्वर व 226 गांव को कांस्य मेडल के लिए सूचीबद्ध किया गया है। पंचायती राज विभाग के सत्यापन के बाद इन गांवों को 24 मार्च को होने वाले विश्व क्षय रोग दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। गोल्ड, सिल्वर व कांस्य कोटेड महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।
Trending Videos


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि सूची को डीपीआरओ को भेजा गया है। वहां से सत्यापित होकर आने के बाद इसका सत्यापन ब्लॉक स्तरीय कमेटियों से कराकर उसे फाइनल किया जाएगा। उपचार सफलता दर, ड्रग सेंस्टिवटी टेस्ट, निक्षय पोषण योजना व पोषण पोटली सहित छह इंडीकेटर पर ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें 311 गांव ऐसे पाए गए हैं, जिनमें एक गांव लगातार तीसरी बार (वर्ष 2023, 24 व 25) टीबी मुक्त घोषित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 84 गांव ऐसे हैं, जिन्हें लगातार दूसरी बार टीबी मुक्त व 226 गांव ऐसे हैं, जिन्हें लगातार तीसरी बार टीबी मुक्त घोषित किया गया है। विभाग का कहना है कि जिन गांव का चयन किया गया था, उनकी संख्या पहले 415 थी। इन्हें जांच व मरीजों की संख्या के आधार पर चयनित किया गया था। इसके बाद जब छह इंडीकेटर पर इन्हें परखा गया तो यह संख्या घटकर 311 पर आ गई है।

-------
सीएमओ के अधीन कमेटी करेगी सत्यापन

टीबी मुक्त हुए गांव की सूची तैयार होने के बाद अब इनका सत्यापन कराए जाने की तैयारियां हो रही हैं। सीएमओ के अधीन ब्लॉकवार कमेटी काम करेगी। ब्लॉकवार कमेटी में एक चिकित्सक, एक डीपीआरओ का प्रतिनिधि व एक एनटीईपी का सदस्य शामिल रहेगा। इस कमेटी की मुहर लगने के बाद सूची को फाइनल माना जाएगा। विभागीय जानकारों का कहना है कि जो सूची तैयार की गई है, उसमें कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है।
कोट

टीबी मुक्त भारत के तहत गांव-गांव अभियान चल रहा है। जांच कर मरीजों को दवाएं देकर उन्हें स्वस्थ बनाया जा रहा है। गांव की सूची फाइनल हो गई हे।
-डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed