सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager gives birth to a dead baby, report filed against unknown person

Basti News: किशोरी ने मृत शिशु को दिया जन्म, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Teenager gives birth to a dead baby, report filed against unknown person
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी आठ माह की गर्भवती होने के बाद एक अस्पताल में मृत शिशु को जन्म दिया। यह देख उसके माता-पिता के होश उड़ गए।
Trending Videos

इस मामले में गौर पुलिस ने अज्ञात पर पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही, किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला परिवार रोजी-रोटी के सिलसिले में गोवा में रहता है। परिवार में अप्रैल 2025 में गांव में किसी की शादी थी। उसमें शामिल होने किशोरी का परिवार गोवा से गांव आया हुआ था। विवाह के बाद पिता और भाई वापस गोवा चले गए। जबकि किशोरी मां के साथ गांव में ही रुक गई।
कुछ दिन बाद वह मां के साथ गोवा चली गई। बीच-बीच में किशोरी की तबीयत खराब रहने लगी। आठ माह बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो परिजन गाेवा के ही एक अस्पताल में लेकर गए, वहां डॉक्टर ने मेडिकल चेकअप करने के बाद बताया कि किशोरी गर्भवती है। कुछ देर बाद अस्पताल में उसने मृत शिशु को जन्म दिया।
इस मामले में गौर पुलिस ने बृहस्पतिवार को परिजनों की तहरीर पर अज्ञात पर पॉक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिक दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि किशोरी से काफी पूछताछ की गई, मगर वह कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं लगा रहा है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed