{"_id":"6a778887d6fe501e5a07c15f","slug":"the-crowd-of-kanwariyas-increased-on-the-highway-and-the-vehicles-were-sent-through-an-alternative-route-basti-news-c-207-1-bst1001-163965-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईवे पर बढ़ी कांवड़ियों की भीड़ वाहनों को बदले रास्ते से भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईवे पर बढ़ी कांवड़ियों की भीड़ वाहनों को बदले रास्ते से भेजा
विज्ञापन
कप्तानगंज चौराहे पर डायवर्ट किए जा रहे वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर शनिवार को कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के बाद प्रशासन ने वाहनों के आवागमन पर सख्ती कर दी। दोपहर 12 बजे के बाद रूट डायवर्जन प्लान पूरी तरह प्रभावी कर दिया गया। भारी वाहनों के साथ छोटे चार पहिया वाहनों और यात्री बसों को भी अयोध्या की ओर जाने से रोक दिया गया। डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात रहा और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से रवाना किया गया।
बता दें कि शुक्रवार से ही प्रशासन ने हाईवे पर डायवर्जन लागू कर दिया था। पहले दिन कांवड़ियों की संख्या कम होने के कारण छोटे वाहनों को सावधानी के साथ अयोध्या से लखनऊ की ओर जाने दिया जा रहा था। शनिवार को दोपहर बाद अयोध्या से हर्रैया के बीच कांवड़ियों के जत्थे बढ़ने लगे तो पुलिस ने सभी डायवर्जन प्वाइंट पर सख्ती बढ़ा दी।
पॉलिटेक्निक चौराहे पर बिहार से डीसीएम लेकर पहुंचे चालक किशोर प्रसाद को बस्ती-बांसी मार्ग की ओर भेजा गया। उन्हें उतरौला मार्ग से आगे जाने को कहा गया। चालक ने बताया कि वह इस रास्ते से परिचित नहीं हैं और दूरी भी अधिक बताई गई है। अब रास्ता पूछते हुए आगे जाना पड़ेगा। कप्तानगंज में यात्री बस, ट्रक और चार पहिया वाहनों को पंडूलघाट मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया। वहां से वाहनों को रामजानकी मार्ग के रास्ते कलवारी और फिर टांडा की ओर भेजा गया।
विज्ञापन
वहीं हर्रैया तक पहुंचे वाहनों को बभनान-गोंडा मार्ग की ओर मोड़ दिया गया। शाम तक बस्ती-अयोध्या हाईवे पर वाहनों की आवाजाही लगभग पूरी तरह बंद हो गई। प्रशासन के अनुसार अगले दो दिनों तक हाईवे पर आवागमन बंद रहेगा। 11 अगस्त की शाम से यातायात बहाल किए जाने की उम्मीद है।
बस्ती से घघौआ तक कई जगह बैरिकेडिंग : हाईवे बंद होने और जगह-जगह बैरिकेडिंग के कारण आसपास के गांवों और कस्बों के लोगों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। गोटवा, कप्तानगंज, हर्रैया, छावनी और विक्रमजोत सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हाईवे से आने-जाने की अनुमति नहीं मिल रही है।