सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The family had gone to Noida, where thieves stole jewellery and other items worth Rs 15 lakh.

Basti News: परिवार गया था नोएडा, चोरों ने जेवरात समेत 15 लाख के सामान पर हाथ किया साफ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to Noida, where thieves stole jewellery and other items worth Rs 15 lakh.
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने बाउंड्री गेट तोड़कर लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
Trending Videos

दयालपुर निवासी सच्चिदानंद पांडेय ने नगर थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 12 अप्रैल को अपने परिवार के साथ नोएडा गए थे। घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था और मकान की देखरेख की जिम्मेदारी गांव के छोटेलाल गुप्ता को सौंपी गई थी। आरोप है कि 30 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे दक्षिण दिशा में स्थित बाउंड्री गेट को तोड़ा और घर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने सभी कमरों के ताले तोड़ दिए और आलमारियों, बक्सों और बैगों को खंगाला। चोरों ने सोने की चेन, झुमके, अंगूठियां, मंगलसूत्र सहित चांदी के बर्तन, कमरबंद और पायल जैसे जेवरात चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, लगभग 40 हजार रुपये नकद के साथ अन्य सामान भी उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार, कुल नुकसान लगभग 15 लाख रुपये का है। घटना की जानकारी एक मई की शाम को हुई, जब मकान की देखरेख करने वाले छोटेलाल गुप्ता दीपक जलाने के लिए घर पहुंचे। उन्होंने मुख्य गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार शनिवार को दिल्ली से वापस लौटा और नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed