सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The family was wiped out in a road accident, leaving only memories.

Basti News: सड़क हादसे में खत्म हो गया कुनबा, रह गईं सिर्फ यादें

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The family was wiped out in a road accident, leaving only memories.
हादसे के बाद घर पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
नगर बाजार/बस्ती। गोंडा में हुए हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत की सूचना जैसे ही गांव में मिली तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल गोंडा रवाना हो गए। इधर घर पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
Trending Videos

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर माझा निवासी मान सिंह अपनी पत्नी उर्मिला और 14 वर्षीय बेटे युवराज उर्फ लवकुश के साथ रिश्तेदारी में होने वाली शादी में शामिल होने बहराइच जा रहे थे। परिवार खुशियों के साथ घर से निकला था। छह मई को मान सिंह के साले की बेटी की शादी थी और उसी समारोह में शामिल होने के लिए तीनों बाइक से रवाना हुए थे। लेकिन गोंडा-अयोध्या नेशनल हाईवे पर कनकपुर गांव के पास किस्मत ने ऐसा दर्दनाक मोड़ लिया, जिसने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि उर्मिला और इकलाैते बेटे युवराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मान सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। इसकी सूचना जब गंगापुर माझा गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया। गांव में हर आंख नम है और लोग इस हादसे को याद कर सिहर उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ तीन मौतों ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। गांव वालों का कहना है कि मान सिंह का परिवार बेहद मिलनसार था और बेटे युवराज को लेकर उनके कई सपने थे। लेकिन एक लापरवाह रफ्तार ने पलभर में सब कुछ खत्म कर दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed