सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The girl climbed a tower to get married, her lover returned from Bangalore.

Basti News: निकाह के लिए टॉवर पर चढ़ी थी युवती, बंगलूरू से लौटा प्रेमी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The girl climbed a tower to get married, her lover returned from Bangalore.
प्रेमी प्रेमिकाक निकाह पढ़ाते मौलाना
विज्ञापन
नगर बाजार। प्रेमी से रिश्ते की जिद लिए हफ्ते में दो बार मोबाइल टॉवर पर चढ़कर हंगामा करने वाली युवती का मंगलवार को निकाह पढ़ा गया। कई दिनों से सुर्खियों में चल रही यह हंगामेदार प्रेम कहानी अपने सुखद अंजाम पर पहुंच गई। आनन-फानन में बंगलूरू से बस्ती पहुंचे प्रेमी के साथ पूरी रस्म-ओ-रवायत के बीच दोनों परिवारों की मौजूदगी में युवती का निकाह पढ़ाया गया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के रुधौली की रहने वाली नाजिया की बहन का निकाह संतकबीरनगर के बेलहर सेंगर में हुआ है। करीब तीन साल पहले बहन की ससुराल गई नाजिया की उसी गांव के मेहताब से दोस्ती हो गई। वक्त के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। इस बीच मेहताब रोजगार के सिलसिले में बंगलूरू आता-जाता रहा। जानकारी के मुताबिक नाजिया के शादी के प्रस्ताव पर मेहताब किन्हीं वजहों से पीछे हटने लगा। वहीं, नाजिया ने मेहताब के साथ ही जीने-मरने की कसमें खा ली थीं और उसी से निकाह की जिद पर अड़ी रही। मेहताब की बेरुखी देख कोई राह नहीं सूझी तो बीते 12 मई को वह वाल्टरगंज क्षेत्र में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। मेहताब से शादी की जिद दोहराते हुए टॉवर से कूदकर जान देने की धमकी देती रही। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर पुलिस टीम उसे उतार सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात बनती न देख बीते रविवार को नाजिया एक बार फिर रुधौली क्षेत्र में स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। जानकारी पर पुलिस अधिकारी पहुंचे तो उसने रिश्ते की बात तय होने पर ही उतरने का ऐलान कर दिया। इसके बाद रुधौली के थानेदार संजय दुबे आनन-फानन में संतकबीरनगर स्थित मेहताब के गांव पहुंचे और उसके पिता से वीडियो कॉल पर नाजिया की बात कराई थी। मेहताब से निकाह कराने का वादा मिलने पर नाजिया टॉवर से उतरी थी। मंगलवार को मेहताब बंगलूरू से घर लौटा और रुधाली थाने के बगल में स्थित मस्जिद में दोनों परिवारों की मौजूदगी में निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed