{"_id":"69f7a484dfeb7dc86f067a6a","slug":"the-man-left-in-a-pickup-truck-with-acquaintances-murdered-by-slitting-his-throat-basti-news-c-207-1-bst1001-157998-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिचितों के साथ पिकअप से निकला था व्यक्ति... गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिचितों के साथ पिकअप से निकला था व्यक्ति... गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव स्थित समय माता मंदिर के निकट रविवार को तड़के एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। मृतक के शरीर पर हॉफ लोअर और टीशर्ट थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया गला रेत कर हत्या करने का मामला प्रतीत हुआ। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव के रहने वाले मनोज मणि त्रिपाठी 45 वर्ष के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
मनोज अपने गांव के निकट बुधईपुर चौराहे पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। उसी मकान में किराने की दुकान भी चलाते थे। पत्नी कुमकुम त्रिपाठी के अनुसार, शनिवार की रात 9.30 बजे एक पिकअप में सवार होकर कुछ लोग उनके घर पर आए। उसमें से कुछ लोग मनोज के परिचित थे लेकिन, परिवार के लोग किसी को पहचान नहीं सके। आगंतुकों से कुछ देर वार्ता करने के बाद मनोज घरेलू कपड़े हॉफ लोअर और टी-शर्ट में ही पिकअप में बैठकर उन लोगों के साथ दुबौला की तरफ चले गए। कुछ देर बाद पत्नी ने मनोज के मोबाइल पर कॉल किया तो बोले तुम खाना खा लो मैं होटल से खाना खाकर आऊंगा। दोबारा जब पत्नी ने फोन मिलाया तो उनकी मोबाइल बंद था। रविवार को तड़के करचोलिया गांव समय माता मंदिर के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन भी पहुंचे और मृतक की पहचान मनोज के रूप में की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनोज का गला धारदार हथियार से रेत दिया गया था। पुलिस भी प्रथम दृष्टया गला रेत कर हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। शव की शिनाख्त होने के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ कलवारी संजय सिंह और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर घटना से जुड़े साक्ष्य का संकलन किया। शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर पत्नी की तहरीर पर थाना क्षेत्र के जलेबीगंज निवासी शिवम अग्रहरि एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार घटना को लेकर रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आ रहा है।
Trending Videos