सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Railways halted the construction of an underpass between Babhnan and Gaur.

Basti News: रेलवे ने बभनान-गौर रेलवे के बीच अंडरपास का निर्माण रोका

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The Railways halted the construction of an underpass between Babhnan and Gaur.
बभनान- गौर रेलवे स्टेशन के बीच समपार फाटक संख्या 218 पर अंडर पास निर्माण रोके जाने के बाद सीटपा
विज्ञापन
बभनान। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच समपार फाटक संख्या 218 पर अंडरपास का निर्माण अब नहीं होगा। रेलवे ने ठेकेदार को वहां लगाई गई सीटपाइल को उखाड़ने का निर्देश दिया है। आईओडब्लू के निर्देश पर रेलवे कर्मचारी व ठेकेदार ने शुक्रवार को मशीन लगाकर सीटपाइल उखाड़ने का काम शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ की विद्युत कुमार जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी को बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच समपार फाटक संख्या 218 पर अंडरपास के निर्माण जनवरी माह में ठेकेदार द्वारा शुरू कर दिया गया था। अंडरपास के निर्माण के लिए लाइन के किनारे 88 सीटपाइल लगाकर खोदाई का काम शुरू किया गया था। मगर कुछ दिन बाद निर्माण कार्य को रोकने के लिए रेलवे ने कंपनी को पत्र जारी कर दिया। जिसके बाद से काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंडरपास से दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में सुगमता होती। अभी फाटक बंद हो जाने के बाद लोगों को गेट पर खड़े होकर ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ता है। इस संबंध में आईओडब्लू बस्ती एसबी सिंह ने बताया कि समपार फाटक संख्या 218 पर अंडरपास के निर्माण को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed