{"_id":"6ade69c5f4a9f4069a0b4b8f","slug":"the-roadways-premises-bustled-with-a-crowd-of-pet-examinees-basti-news-c-207-1-bst1005-170284-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पीईटी परीक्षार्थियों की भीड़ से गुलजार रहा रोडवेज परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पीईटी परीक्षार्थियों की भीड़ से गुलजार रहा रोडवेज परिसर
विज्ञापन
बस स्टेशन पर बस में सवार होने के लिए मशक्कत करते परीक्षार्थी संवाद
बस्ती। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा छूटने के बाद रविवार को रोडवेज परिसर में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों में चढ़ने के लिए परीक्षार्थियों को मशक्कत करनी पड़ी। परिवहन निगम ने विभिन्न रूटों पर बसें भेजकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की। पीईटी अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की 95 बसें लगाई गई हैं।
बस्ती डिपो की बसों को अलर्ट मोड पर रखा गया था। परीक्षार्थियों के पहुंचते ही उन्हें बसों में बैठने के लिए कहा जा रहा था। एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बसें रवाना की गईं, जबकि शाम के लिए 40 बसें रिजर्व रखी गई थीं। इनमें 30 बसें विभिन्न रूटों पर भेजी गईं। बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलरामपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, लखनऊ और कानपुर के लिए बसें क्रमवार रवाना की गईं। एआरएम ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या और जरूरत के अनुसार बसें भेजी गईं। कुछ बसें शनिवार को ही रवाना हो गई थीं, जो देर रात तक बस्ती लौटेंगी। रोडवेज कर्मचारी भी परीक्षार्थियों की सहायता में लगे रहे।
ट्रेनों में भी दिखी भीड़
परीक्षा छूटने के बाद बस्ती रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ दिखी। परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों को समय से ट्रेन नहीं मिली तो वह इंतजार किए। सीट न मिलने पर कोच में खड़े होकर सफर किए। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपीएफ टीम सतर्क दिखी। अनाउंस के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा था। अप और डाउन ट्रेनों में भीड़ दिखी।