{"_id":"69efbd6610848bd92a02c0e7","slug":"the-scorching-heat-is-making-people-sickinnocent-children-are-suffering-from-diarrhea-hospitals-are-crowded-basti-news-c-207-1-bst1005-157623-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भीषण गर्मी बना रही बीमार...डायरिया की चपेट में मासूम, अस्पतालों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भीषण गर्मी बना रही बीमार...डायरिया की चपेट में मासूम, अस्पतालों में भीड़
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच कराने को कतार में खड़े मरीज संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी सताने लगी है। सोमवार को भी लू के थपेड़ों से तापमान में उछाल आया। जिले का पारा 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। ऐसे में मरीजों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ने लगी है। ऐसे में खासकर छोटे बच्चे लू की चपेट में आने का ज्यादा खतरा है। बीमार होकर ऐसे मरीज अस्पताल पहुंच रहे। इसमें डायरिया के मरीज अधिक हैं।
मौसम में बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियां में जुटा है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड में 10 बेड लू से प्रभावित मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। ओपीडी में सोमवार को सुबह से कतार लगी रही। चेस्ट, मेडिसिन, बाल रोग और जनरल फिजिशियन कक्ष में भीड़ दिखी। सिर दर्द, पेट दर्द और डायरिया के मरीज अधिक रहे।
वहीं, सीएचसी पर भी लू के मरीजों के लिए पांच बेड आरक्षित किए गए। इसके अलावा आरक्षित वार्ड में एसी, ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां आदि का व्यवस्था की जा रही है। वहीं, सीएमओ कार्यालय से रैपिड टीम लू के मामलों की निगरानी करेगी। सोमवार को जिला अस्पताल में 1124 मरीजों ने परामर्श लिया। मेडिसिन विभाग में अधिक मरीज आए।
अस्पताल पहुंचने लगे डिहाइड्रेशन के मरीज : जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि अभी डिहाइड्रेशन के दो-चार मरीज ही पहुंच रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ेगी। इसलिए, लू से बचाव जरूरी है। लू लगने पर उल्टी-दस्त, सिर दर्द, पानी की कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X