सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thela driver was beaten up by miscreants, FIR lodged

Basti News: ठेला चालक को मनबढ़ों ने पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Thela driver was beaten up by miscreants, FIR lodged
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के नवीन सब्जी मंडी स्थल पर ठेले से उतरने की बात को लेकर दबंगों ने ठेले वाले को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर गौर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Trending Videos

गौर थाना क्षेत्र के वार्ड 10 सुभाष नगर निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार को दिन में 11 बजे मंडी में सब्जी लादने के लिए मंडी गया था। वहां उसके ठेले पर कई युवक बैठे थे, उनसे उतरने के लिए कहा तो नाराज होकर गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के रेहान, चांद बाबू, लाल बाबू निवासी वार्ड 11 नगर पंचायत बभनान डंडे से मारने-पीटने लगे और गाली दी। बचाव करने आए भाई गोविंद को मारापीटा। थानाधक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जबकि दो अन्य आरोपियोें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed